Monday, May 18 2026 | Time 15:20 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिसार में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश गंगवा ने जारी किये आदेश

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार जिले में जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत के निर्देश दिये हैं। हिसार-खानक रोड कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जिसके लिए एक करोड़ 15 लाख 22 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
इसी तरह पातन से मुकलान-रावलवास सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए भी 69 लाख 87 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह सड़क भी भारी बारिश और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बारिश के बाद कई सड़कें खराब हुई हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से ठीक किया जा रहा
है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

18 May 2026 | 1:58 PM

लुधियाना, 18 मई (वार्ता) पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। .

see more..

अमृतसर-दुबई उड़ान सेवा फिर शुरू, 20 मई से इंडिगो की शारजाह फ्लाइट भी होगी बहाल

18 May 2026 | 1:04 PM

अमृतसर, 18 मई (वार्ता ) पंजाब के अमृतसर में फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव ने श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) के बीच सीधी उड़ानों की बहाली का स्वागत किया है। हाल ही में ईरान-इजराइल तनाव और मध्य-पूर्व में अस्थायी एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं।.

see more..

सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा एक से 15 जून तक होगी

18 May 2026 | 1:03 PM

हमीरपुर, 18 मई (वार्ता) सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने सोमवार को बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), अन्य रैंक (ओआर) तथा अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन एक जून से 15 जून तक किया जाएगा।.

see more..

अमृतसर में 2.1 किलो हेरोइन के साथ सात पिस्टल बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार

18 May 2026 | 12:12 PM

अमृतसर, 18 मई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।.

see more..

खरड़ में घरेलू नौकर ने मालकिन पर बेलन से किया जानलेवा हमला, लाखों की लूट

18 May 2026 | 10:57 AM

खरड़ 18 मई (वार्ता) पंजाब में खरड़ के शिवालिक सिटी सेक्टर-127 में सोमवार एक घरेलू नौकर ने अपनी मालकिन पर बेलन से हमला कर घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला की पहचान शुभनम अंसारी के रूप में हुई है, जो आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाती हैं।.

see more..