Friday, Jul 10 2026 | Time 16:22 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क के सिंचित क्षेत्र में 167 प्रतिशत वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त भूमि को मिला लाभ: गोयल

चंडीगढ़, 04 जून (वार्ता) पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिस्ट दोआब नहर के पुनर्जीवन अभियान से दोआबा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क के अंतर्गत सिंचित क्षेत्र में 167 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है।
श्री गोयल ने बताया कि नहर नेटवर्क के विस्तार से 1,10,762 एकड़ अतिरिक्त भूमि को नहरी सिंचाई के दायरे में लाया गया है, जिससे क्षेत्र के कृषि ढांचे को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली बिस्ट दोआब नहर में लंबे समय से चली आ रही जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। इन प्रयासों से जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर), कपूरथला और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में सिंचाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस पुनर्जीवन अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि 19,213 एकड़ कृषि भूमि को पहली बार नहर का पानी उपलब्ध हुआ है। इससे उन किसानों को राहत मिली है, जो अब तक भूजल और वर्षा पर निर्भर थे। उन्होंने बताया कि रोपड़ हेडवर्क्स से निकलने वाले बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क, उसकी वितरक नहरों, माइनरों और खेतों तक जाने वाली जलधाराओं का व्यापक स्तर पर पुनरोद्धार किया गया है। इससे पानी का प्रवाह और वितरण पहले की तुलना में अधिक सुचारू और प्रभावी हुआ है।
श्री गोयल ने कहा कि बेहतर जल प्रवाह से बलाचौर क्षेत्र की कठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना को मजबूती मिली है। इसके अलावा बंगा, मुकंदपुर, अपरा, नूरमहल, मलसियां, नकोदर, आदमपुर और काला संघियां जैसे क्षेत्रों में सिंचाई ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि जालंधर शाखा से जुड़ी वितरक नहरों की बहाली से अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति बेहतर हुई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नहर के पुनर्जीवन का लाभ अब शहरी क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। जालंधर शाखा को अतिरिक्त 150 क्यूसेक पानी आवंटित किया गया है, जिससे शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इससे जालंधर नगर निगम की भूजल पर निर्भरता कम होगी और शहर को अधिक टिकाऊ तथा भरोसेमंद जल आपूर्ति प्रणाली उपलब्ध हो सकेगी।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

नरिंदर सिंह मानसो ने कपूरथला नगर निगम के मेयर का कार्यभार संभाला, शहर को मॉडल और कूड़ा-मुक्त बनाने का लिया संकल्प

10 Jul 2026 | 3:24 PM

कपूरथला, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब में कपूरथला नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर नरिंदर सिंह मानसो ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर तथा समीर शर्मा ने डिप्टी मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। .

see more..

अमृतसर में सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 8.378 किग्रा हेरोइन, दो लाख रुपये बरामद

10 Jul 2026 | 3:21 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। .

see more..

वन महोत्सव में कटारिया ने अफसरों से कहा कि झूठे पौधारोपण के दावे बंद करो

10 Jul 2026 | 2:33 PM

चंडीगढ़ 10 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ वन महोत्सव समारोह के दौरान शुक्रवार को यहां के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पौधारोपण के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी और कहा कि हर साल विभाग लाखों-करोड़ों पौधे लगाने के दावे करता है, लेकिन यदि इन सभी आंकड़ों को जोड़ लिया जाये तो शहर में एक इंच जमीन भी खाली नहीं बचनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बढ़ा-चढ़ाकर दावे और झूठ बोलने की आदत छोड़नी होगी।.

see more..

पंजाब को सुरक्षा, विकास, सुशासन की नयी दिशा चाहिए, मान सरकार हर मोर्चे पर विफल: तरुण चुघ

10 Jul 2026 | 2:27 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब को सुरक्षा, विकास और सुशासन की नयी दिशा की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। .

see more..

हांगकांग पहुंचने पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का भव्य स्वागत

10 Jul 2026 | 2:22 PM

अमृतसर, 10 जुलाई (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर हांगकांग पहुंच गये। उनका यह दौरा गुरुद्वारा खालसा दीवान सिख टेंपल, हांगकांग के निमंत्रण पर हो रहा है। .

see more..