More News15 Jul 2026 | 8:24 PMचंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत जिले के जोन्धन खुर्द गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और इसके पूरा होने पर जोन्धन खुर्द एक आधुनिक मिनी सिटी के रूप में विकसित होगा।.
see more.. 15 Jul 2026 | 8:20 PMनयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का रास्ता साफ कर दिया। न्यायालय ने उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें वकीलों और वादियों के बीच जनमत संग्रह कराने का निर्देश दिया गया था ताकि यह तय किया जा सके कि उच्च न्यायालय को स्थानांतरित किया जाना चाहिए या नहीं।.
see more.. 15 Jul 2026 | 8:20 PMचंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान (चरण-2) के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्क्रीनिंग अभियान से 104 दिनों में 25,666 नए टीबी मरीजों की पहचान की गयी है। .
see more.. 15 Jul 2026 | 8:17 PMचंडीगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मानसून से पहले राज्य की बाढ़ तैयारियों पर सवाल उठाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नालों, ड्रेनों और जल निकासी चैनलों की समय पर सफाई नहीं करवाई, जिससे राज्य में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। .
see more.. 15 Jul 2026 | 8:00 PMहनुमानगढ़, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नशीली दवायें रखने के आरोपी को बुधवार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त महेंद्र (36) को नशीली गोलियां रखने का दोषी मानते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी किया जिसे अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
मामले के अनुसार रावतसर थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2017 को पुलिस ने अभियुक्त महेंद्र से 576 नशीले कैप्सूल और 400 गोलियां बरामद की थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.
see more..