Friday, Dec 12 2025 | Time 12:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्रा की मौत

भरतपुर 06 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर में भुसावर थाना क्षेत्र के कारवान गांव में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से आज मोटरसाइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार गांव घाटरी निवासी मनीषा अपने भाई के साथ भुसावर स्नातक का पेपर देने जा रही थी, तभी खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे मनीषा की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों ने जाम लगा दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के प्रयास किये, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। भुसावर के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र शर्मा और तहसीलदार राजेंद्र मोहन ने भी मौके पर पहुंचकर समझाइश के प्रयास कर जाम को खुलवाया।
सं.रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

भीलवाड़ा में अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने गुमटियां ध्वस्त कीं

12 Dec 2025 | 10:34 AM

भीलवाड़ा, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास (यूआटी) ने शुक्रवार सुबह अजमेर चौराहा स्थित गुमटियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें धराशायी कर दिया। .

see more..

दो साइबर ठग गिरफ्तार

11 Dec 2025 | 11:46 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के समीप जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुराने सिक्के और नोट ऊंचे दामों पर खरीदने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला

11 Dec 2025 | 11:45 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र कहरानी में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के नीचे एक 30 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। .

see more..

राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ के चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक मतदान

11 Dec 2025 | 11:44 PM

जयपुर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ, जयपुर के चुनाव के दौरान लगातार मिलने वाली बम धमकियों के बावजूद गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखाई और करीब 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। .

see more..

यूरिया की कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने किया राजमार्ग अवरुद्ध

11 Dec 2025 | 11:30 PM

भरतपुर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के बालेर क्षेत्र में यूरिया खाद की चल रही कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने गुरुवार को राजकीय राजमार्ग 123 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। .

see more..