Thursday, Jan 15 2026 | Time 04:43 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सभी क्षेत्रों में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार:डोटासरा

जयपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सभी क्षेत्रों में पूर्णतया विफल रही है और राज्य में शिक्षा, चिकित्सा, कानून-व्यवस्था एवं रोजगार को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
श्री डोटासरा सोमवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर में पीसीसी पदाधिकारियों की बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुये। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य में केवल घोषणायें करके विज्ञापन के माध्यम से प्रचार में लगी हुई है जबकि चुनाव में किये गये वायदों से लेकर बजट घोषणायें तक धरातल पर नहीं उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर से एक महीने तक राज्य में कांग्रेस आमजनता के बीच जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रदेशवासियों से चर्चा करने का कार्य करेगी।
श्री डोटासरा ने कहा कि राज्य स्तरीय मुद्दों के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटियां एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां स्थानीय समस्यायें एवं मुद्दों को भी जनता के बीच उठायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिये 20 और 21 दिसम्बर को सम्भाग मुख्यालयों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 और 23 दिसम्बर को जिला मुख्यालयों पर और 24 और 25 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर प्रेसवार्ता करके राज्य सरकार की विफलतायें बताई जायेंगी।
श्री डोटासरा ने कहा कि 27 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जिला कांग्रेस कमेटियां कार्यक्रम करेंगी और 28 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि उद्योगपति गौतम अडानी पर अमरीकी न्याय विभाग द्वारा लगाये गये आरोपों की जॉंच केन्द्र सरकार द्वारा संसद में चर्चा नहीं कराने के कारण उत्पन्न गतिरोध एवं मणिपुर में जारी हिंसा के विरोध में दिनांक 18 दिसंबर को जयपुर के शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।
श्री डोटासरा ने कहा कि 30 दिसंबर से जिलों में जाकर वे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और इन बैठकों में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक में रायपुर अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसरण में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पार्षद, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने कहा कि सभी जिला प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के ज्वलंत स्थानीय मुद्दे एवं जनसमस्याओं को पीसीसी के माध्यम से भेजें ताकि ऐसे मुद्दे सदन में उठाकर आमजनता की समस्याओं का निराकरण करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं जिनका क्रियान्वयन नहीं हुआ है उन मुद्दों को भी प्रमुखता के साथ जिलों में आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में उठाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणायें करती है किन्तु विपक्ष द्वारा पूछे गये प्रश्र एवं उठाये गये मुद्दों का जवाब नहीं दे रही है।
सुनील.संजय
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..