Friday, Dec 12 2025 | Time 12:49 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बाडमेर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल की संचालन अवधि में तीन ट्रिप का विस्तार

जयपुर 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ मेला 2025 के लिए बाडमेर- बरौनी मेला स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में तीन ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04811, बाडमेर - बरौनी स्पेशल रेलसेवा बाडमेर से 24 जनवरी , सात फरवरी एवं 14 फरवरी को 17.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 03.30 बजे आगमन एवं 03.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09.00 बजे बरौनी पहुॅंचेगी।
गाडी संख्या 04812, बरौनी-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा बरौनी से 26 जनवरी, नौ फरवरी एवं 16 फरवरी को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन एवं 03.00 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बलोतरा, समदडी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर , बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला,इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
गाडी संख्या 04811, बाडमेर - बरौनी स्पेशल रेलसेवा जो 24 जनवरी को बाडमेर से एवं गाडी संख्या 04812 बरौनी-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा जो 26 जनवरी को बरौेनी से संचालित होगी उस रेलसेवा में एक थर्ड एसी, पांच द्वितीय श्रेणी शयनयान, 15 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
इसी प्रकार गाडी संख्या 04811, बाडमेर -बरौनी स्पेशल रेलसेवा जो सात फरवरी व 14 फरवरी को बाडमेर से एवं गाडी संख्या 04812 बरौनी-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक नौ फरवरी व 16 फरवरी को बरौनी से संचालित होगी उस रेलसेवा में दो सेकण्ड एसी, पांच थर्ड एसी, 11 द्वितीय श्रेणी शयनयान, चार साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में तेंदुए ने बालक को शिकार बनाया

12 Dec 2025 | 10:37 AM

भरतपुर, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में गुरुवार देर शाम तेंदुए द्वारा एक सात वर्ष के बालक को शिकार बनाने का मामला सामने आया है।.

see more..

भीलवाड़ा में अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने गुमटियां ध्वस्त कीं

12 Dec 2025 | 10:34 AM

भीलवाड़ा, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास (यूआटी) ने शुक्रवार सुबह अजमेर चौराहा स्थित गुमटियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें धराशायी कर दिया। .

see more..

दो साइबर ठग गिरफ्तार

11 Dec 2025 | 11:46 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के समीप जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुराने सिक्के और नोट ऊंचे दामों पर खरीदने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला

11 Dec 2025 | 11:45 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र कहरानी में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के नीचे एक 30 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। .

see more..

राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ के चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक मतदान

11 Dec 2025 | 11:44 PM

जयपुर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ, जयपुर के चुनाव के दौरान लगातार मिलने वाली बम धमकियों के बावजूद गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखाई और करीब 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। .

see more..