Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:07 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गंगा नहर में कूदे युवक का शव मिला

भरतपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मंसा मन्दिर के पास सुजान गंगा नहर में कूदे युवक का शव शुक्रवार को नहर में मिल गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नारोली गांव निवासी जितेंद्र (28) ने तीन दिन पहले नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने बचाव दल के सहयोग से कई घण्टों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका शव नहीं मिला। आज युवक का शव नहर में तैरता मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव निकाल करके पोस्टमार्टम के लिये आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया।
जितेंद्र ने नहर में छलांग लगाने से पहले अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल करके मरने की बात कही थी। उसके वीडियो कॉल के बाद महिला मित्र ने मृतक जितेंद्र के दोस्त को फोन करके घटना के बारे में बताया जिस पर जितेंद्र के परिजन उसे ढूंढ़ते हुये भरतपुर के मंशा देवी मंदिर पहुंचे थे, जहां उसकी चाबी लगी मोटरसाइकिल के साथ ही सुजान गंगा नहर के किनारे उसके कपड़े भी रखे हुये मिले।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..