Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:22 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


..जादू के रंग अपनों के संग.. स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर, 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में स्थित प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ में शुक्रवार को ‘जादू के रंग अपनों के संग’ स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें देशभर से आये जादूगरों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया।
उदयपुर की जादूगर आंचल कुमावत के साथ इस संगम में दिल्ली के प्रसिद्ध इल्युजनिस्ट राज कुमार, हर्षित भाई नासिक से, राजू जोशी राजकोट से, सुनील रावल नड़ियाद से, नीलेश मिस्त्री अहमदाबाद से, अशोक दवे, गुजराती समाचार पत्र के कार्टूनिस्ट सनत दवे, परेश हवेलीवाला, विनोद गांधी, मुकुंद गज्जर सूरत से, सत्तार भाई, प्रकाश जोशी, केसर चौधरी पालनपुर से, भंवर तलायचा, राज तिलक, चंद्र प्रकाश जैन, प्रकाश चौहान और उदयपुर के अन्य कलाकारों ने परिवार
सहित भाग लिया।
जादूगर भंवर तलायच ने बताया कि ‘जादू के रंग अपनों के संग’ का आयोजन जादू की कला से जुड़े कलाकारों के आपसी पारिवारिक संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में हंसी-खुशी, गीत-नृत्य, उत्साह और जादुई गतिविधियों का समावेश किया गया। साथ ही उदयपुर भ्रमण के माध्यम से कला और इतिहास के संगम को महसूस करने का प्रयास हुआ।
रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक-देवनानी

05 Sep 2026 | 8:49 AM

जयपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी बताते हुए कहा है कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक भी होता है।.

see more..

जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त

04 Sep 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। .

see more..

बागडे ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का किया आह्वान

04 Sep 2026 | 11:00 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं। .

see more..

गुप्ता ने श्रीनिवास से की मुलाकात

04 Sep 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने शासन सचिवालय में श्री श्रीनिवास से यह मुलाकात की और इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।
जोरा.अभय
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..