Tuesday, Dec 16 2025 | Time 08:51 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


विस्तार की जगह भाजपा सरकार हमेशा स्कूलें बंद करने का करती हैं काम-डोटासरा

जयपुर 17 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि शिक्षा प्रणाली में सुधार, नवाचार एवं विस्तार करने की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार हमेशा स्कूलें बंद करने का काम करती हैं।
श्री डोटासरा ने शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में एक भी बालिका विद्यालय को बंद नहीं किया जबकि भाजपा सरकार एक साल में 450 स्कूलों को बंद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम पर बालिका विद्यालयों को बंद करने का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार स्वयं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर ताला लगा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करना भाजपा की हमेशा से नीति रही है। पूर्व में भी वसुंधरा राजे सरकार ने समन्वय के नाम पर 22 हजार 204 स्कूलों को बंद किया था जबकि हमारी कांग्रेस सरकार ने इन बंद स्कूलों को पुनः खोला एवं 1500 से अधिक को हिन्दी माध्यम में और 367 स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में पुन: संचालित किया। उन्होंने कहा कि चाहे बालिका विद्यालयों को बंद करना हो या समीक्षा के नाम पर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर कैंची चलाने की तैयारी, भाजपा का असल उद्देश्य शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने का रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस के एजेंडे के तहत गरीब कमजोर एवं पीड़ित के बच्चे को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना एवं आदर्श विद्या मंदिर स्कूलों को पुनः स्थापित करना भी इनकी मंशा रही है। सशक्त शिक्षा प्रणाली की जगह आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों को गर्त में धकेला जा रहा है। कम नामांकन, स्कूलें बंद करना, शिक्षकों की नियुक्ति रोकना, अंग्रेजी शिक्षा की समीक्षा करना, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट जारी नहीं करना, छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म नहीं देना, स्कूलों में वार्षिक उत्सव नहीं कराना और उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत करने से वंचित रखना भाजपा सरकार की नई नीति बन गई है।
जोरा
वार्ता
More News

बाबू लाल गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राजस्थान के दूसरी बार अध्यक्ष बने

15 Dec 2025 | 9:43 PM

जयपुर 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) राजस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता फिर बीयूवीएम राजस्थान के अध्यक्ष चुने गये हैं। .

see more..

'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार-भजनलाल

15 Dec 2025 | 9:42 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान का हर नागरिक निरोगी, स्वस्थ और खुशहाल हो, इस संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार 'स्वस्थ राजस्थान' के लक्ष्य पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैै और इसके तहत प्रदेश में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का ढांचा तैयार करने के साथ ही गांव-ढाणियों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाया जा रहा है। .

see more..

मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 9:41 PM

अलवर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस ने राजगढ जैन मंदिर से चार महीने पहले की गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चांदी के चार छत्र बरामद किए हैं। .

see more..

घर में घुसे अजगर को जंगल में छोड़ा

15 Dec 2025 | 9:41 PM

भरतपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के नदबई तहसील में गांव पपरेरा के एक मकान में विशाल अजगर सांप के घुस जाने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का दल सोमवार को मौके पर पहुंचा और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वनपाल नाका सेवर एवं वनपाल नाका डहरा मोड़ के संयुक्त दल ने सावधानी के साथ करीब 10 फुट लंबे भारी अजगर को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..

युवा शक्ति बदलते भारत की दिशा में स्थापित करे नये आयाम-देवनानी

15 Dec 2025 | 9:40 PM

जयपुर, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे अपनी स्वतंत्र सोच को मजबूत आवाज के साथ रखे और बदलते भारत की दिशा में नये आयाम स्थापित करे। .

see more..