Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


सबका साथ, सबका विकास ही राष्ट्र का सर्वोच्च लक्ष्य-बागडे

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता ) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शनिवार को तिरुपति में अखिल भारतीय भोई समाज के प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भोई समाज नहीं भारतीय संस्कृति से जुड़ा वह समुदाय है जिसने राष्ट्र निर्माण में निंरतर महती भूमिका निभाई है। उन्होंने समुद्र, खाड़ियों, नदियों, घाटियों, झीलों, झरनों आदि में मछली पकड़ उन्हें बाज़ार में बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले इस समाज के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि रामायण और महाभारत काल से इस समुदाय ने अपने लिए नहीं सदा दूसरों के लिए कार्य किया है।
राज्यपाल ने भोई समाज को सहज, सरल और मन से भोला बताते हुए कहा कि जो जल जंगल और जमीन की रक्षा करते हैं, वह भोई है। उन्होंने भोई समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा के अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए समाज में जागरूकता होगी तभी केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भोई समाज ले सकेगा।
उन्होंने कहा कि कोई जाति बड़ी नहीं है और न ही कोई छोटी है। हमारे यहां वर्ण और जाति व्यवस्था इसलिए बनी कि जिसे जो काम रुचि का लगा, उसने वह करना प्रारंभ किया और उसी से उसकी बाद में पहचान बन गई। पर यह स्थाई व्यवस्था नहीं है। हमारी संस्कृति तो आरंभ से ही 'मनुर्भव' की रही है। पहले मनुष्य बनें, उसके बाद कुछ और बनें। जिसमें मानवता का भाव है, वही सबसे बड़ा है। भारत सबके लिए समान भाव रखने की समता में विश्वास रखने वाला देश है।
राज्यपाल ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' ही राष्ट्र का सर्वोच्च लक्ष्य है। इसलिए भोई समाज भी अपने अंदर व्याप्त कुरूतियों से बाहर निकलकर राष्ट्र विकास में सहभागी बनें। उन्होंने युवाओं को आगे आकर समाज विकास के लिए कार्य करने पर भी जोर दिया।
जोरा
वार्ता
More News

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक-देवनानी

05 Sep 2026 | 8:49 AM

जयपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी बताते हुए कहा है कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक भी होता है।.

see more..

जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त

04 Sep 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। .

see more..

बागडे ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का किया आह्वान

04 Sep 2026 | 11:00 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं। .

see more..

गुप्ता ने श्रीनिवास से की मुलाकात

04 Sep 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने शासन सचिवालय में श्री श्रीनिवास से यह मुलाकात की और इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।
जोरा.अभय
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..