Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:39 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में लगभग डेढ़ लाख लाभार्थियों को मिले स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख संपत्ति कार्ड वितरित एवं लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में राजस्थान में लगभग एक लाख 50 हजार लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे वितरित किए गए।
इस दौरान श्री मोदी ने श्रीगंगानगर जिले की लाभार्थी रचना से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं में गांव और गरीब को केन्द्र में रखकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है क्योंकि गांवों के मजबूत एवं आत्मनिर्भर होने से ही देश आत्मनिर्भर एवं विकसित होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति के मालिकों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्राम सुशासन और सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों को उनके अधिकार प्रदान करने की दिशा में यह दूरदर्शी कदम है, जिससे गांवों का समग्र विकास एवं ग्रामीण परिवारों का सशक्तीकरण सुनिश्चित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना पूरी तरह से वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया है जो ग्रामीणों के लिए उनके संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करती है। इस योजना में ड्रोन तकनीक से गांव के आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाता है और डिजिटल मैप के आधार पर भू-स्वामित्व धारकों को स्वामित्व कार्ड और पट्टा दिया जाता है। इन संपत्ति कार्डों ने ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान कर उनके लिए ऋण लेना आसान बना दिया है, जिससे ग्रामीण नागरिक सशक्त हो रहे हैं। इस तरह यह योजना बेहतर सुशासन, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तीकरण और विवादों के समाधान में मददगार साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 35 हजार 955 ग्रामों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है तथा आज 1 लाख 50 हजार से अधिक कार्ड का वितरण किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर गांव और ग्रामवासी तक इस योजना का लाभ पहुंचे और कोई भी वंचित नहीं रहे। इसी दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण और अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं तथा इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों के अधिकारियों, पटवारियों और अन्य स्थानीय कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है ताकि वे इस योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से पांच लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टा वितरण भी किया।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि श्री शर्मा की पहल पर प्रदेश में घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि इन परिवारों को अपना घर मिल सके।
कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कुलदीप धनखड़, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा एवं शासन सचिव पंचायती राज डॉ. जोगाराम मौजूद थे वहीं प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम से मंत्री, सांसद एवं विधायक वीसी के माध्यम से जुड़े।
जोरा
वार्ता
More News

त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम छह हजार दीपों से जगमगाया

18 Jan 2026 | 7:18 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला मे शनिवार को खंडार उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम पर पहली बार दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब छह हजार दीपकों से मां त्रिवेणी की महाआरती की गई। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामेश्वर धाम स्थित परशुराम घाट को आकर्षक दीप रंगोली और पुष्पों से सजाया गया। महाआरती के दौरान फूलों और इत्र की वर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। .

see more..

गहलोत का बयान वास्तविकता से परे-देवनानी

18 Jan 2026 | 7:17 PM

जयपुर 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के लिए जारी दिशा–निर्देशों को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला बताने वाले' बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह वास्तविकता से परे है और यह बताने का प्रयास हो रहा है कि इस सत्र में ही यह पहली बार हो रहा है।.

see more..

भरतपुर में कोहरे के चलते रेल और सड़क मार्ग प्रभावित

18 Jan 2026 | 7:17 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के कई हिस्सों में गहन कोहरे की वजह डीग-मुबई और जयपुर-आगरा रेलमार्ग सहित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर रेल एवं सड़क यातायात पर गहरा असर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके चलते रविवार को रीट परीक्षा होने के कारण छात्र-छात्राओं की दिक्कतें भी बढ़ गई। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने के लिए कई अभ्यर्थी ट्रेन पर निर्भर थे, लेकिन ट्रेनों की देरी से उन्हें वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। .

see more..

सवाई माधोपुर में अमरूद महोत्सव की धूम

18 Jan 2026 | 7:16 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर शहर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में आयोजित दो दिवसीय अमरूद महोत्सव की धूम रही। रविवार को शुरू हुए इस महोत्सव में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किसान शिरकत कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें 30 से ज्यादा किस्म के अमरूद के पौधों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अमरूद प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों के साथ संवाद भी किया। वहीं कार्यक्रम के समापन में कैलाश खेर की म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
सं सुनील
वार्ता.

see more..

राजस्थान यात्रा के सुखद अनुभवों के साथ विदेशी संसदीय दल जयपुर से हुआ रवाना

18 Jan 2026 | 7:15 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के बाद भ्रमण कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजस्थान यात्रा के सुखद अनुभवों के साथ जयपुर से रवाना हुआ। .

see more..