Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:01 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


फ्लैट में लगी आग, लाखों का नुकसान

अलवर 19 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शालीमार सोसायटी के अंदर बने अमृत कलश फ्लैटों की चौथी मंजिल में रविवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूत्रों के अनुसार आग की घटना की तत्काल लोगो ने पुलिस तथा दमकल की गाड़ियों को सूचना दी उसके बाद दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि साथ में एक अन्य फ्लैट को भी अपने आगोश में ले लिया।
आग की लपटे मौके पर फ्लैट से बाहर निकलने लगी और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन जिस फ्लैट में आग लगी वह फ्लैट पूरी तरह जलकर राख हो गया। फ्लैट में भारी नुकसान हुआ है फिलहाल आग लगने कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को लिफ्टिंग वाली दमकल की गाड़ी मौके पर बुलानी पड़ी और आग पर काबू पाया गया। आग लगने पर अन्य फ्लैट खाली करा दिए गए।
सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन जिस के फ्लैट में आग लगी । फ्लैट मालिक आनंद गुप्ता है और इनकम टैक्स के वकील है मकान मालिक आनंद गुप्ता के मकान में कोई नहीं था और पीछे से घरवाले बाजार गए हुए थे तभी पीछे से फ्लैट में आग लग गई।
सं.रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

विधायकों के सवाल पूछने पर पाबंदी लगाना गंभीर मुद्दा है-जूली

18 Jan 2026 | 7:52 PM

अलवर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा है कि जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायकों के सवाल पूछने पर पाबंदी लगाई है, वह गंभीर मुद्दा है।'.

see more..

वॉइसेज़ ऑफ फ़ेथ 13 से 15 मार्च को पुन: लंदन में होगा आयोजित

18 Jan 2026 | 7:50 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) विश्व भर के धर्मों की मूल आस्थाओं और आदर्शों का अन्वेषण करने वाला महोत्सव 'वॉइसेज़ ऑफ फ़ेथ' अपने दूसरे संस्करण के साथ आगामी 13 से 15 मार्च तक लंदन के बार्बिकन सेंटर में पुनः आयोजित होगा। .

see more..

बागडे ने पुष्कर में किया साई मंदिर का शुभारम्भ

18 Jan 2026 | 7:20 PM

अजमेर 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि राजस्थान के पुष्कर क्षेत्र में सांई मंदिर के साथ अन्य देवी देवता मंदिरों की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। .

see more..

त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम छह हजार दीपों से जगमगाया

18 Jan 2026 | 7:18 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला मे शनिवार को खंडार उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिवेणी संगम रामेश्वर धाम पर पहली बार दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब छह हजार दीपकों से मां त्रिवेणी की महाआरती की गई। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामेश्वर धाम स्थित परशुराम घाट को आकर्षक दीप रंगोली और पुष्पों से सजाया गया। महाआरती के दौरान फूलों और इत्र की वर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। .

see more..

गहलोत का बयान वास्तविकता से परे-देवनानी

18 Jan 2026 | 7:17 PM

जयपुर 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के लिए जारी दिशा–निर्देशों को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला बताने वाले' बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह वास्तविकता से परे है और यह बताने का प्रयास हो रहा है कि इस सत्र में ही यह पहली बार हो रहा है।.

see more..