Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:12 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


आनलाईन ट्रक बेचने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

बारां, 19 जनवरी (वार्ता) विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया के माध्यम से आनलाईन ट्रक बेचने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी मध्यप्रदेश के जगदीश बैरागी को बारां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने रविवार को बताया कि 17 मई 2023 को पिन्टु राठौर (32) निवासी 98, पदमावती रिसोर्ट के सामने, इन्द्रानगर थाना कोतवाली मंदसौर (मध्यप्रदेश) ने शिकायत दर्ज कराई कि वैष्णव इन्फ्राटेक एवं बिड्स बाजार नाम की कम्पनी के माध्यम से ट्रक बेचने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिये। उन्होंने बताया कि कम्पनी के चन्द्रमोहन वैष्णव प्रेमनारायण, जगदीश बैरागी, सुरेश वैष्णव एवं अन्य लोगों द्वारा गिरोह बनाकर बैंक की डिफाल्टर गाड़ियों को बेचने के नाम पर राजस्थान एवं अन्य राज्यों के लोगों के साथ साईबर धोखाधड़ी की जा रही है। श्री चौधरी ने बताया कि इस पर मामले की जांच के लिये साईबर थाने के थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया गया जिसने गहन जांच पड़ताल के बाद दो वर्ष से फरार 20 हजार रुपये के इनामी जगदीश बैरागी निवासी गोंड बाबा की गली , श्रीराम कालोनी, गुना (म़ प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि जांच में आरोपी फर्म चन्द्रमोहन एवं उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात एवं अन्य राज्यों के ट्रक बेचने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधडी करना पाया गया। इसमें फर्जी कम्पनी के संचालक जगदीश बैरागी की संलिप्तता पाई गई। आरोपी से जांच में विभिन्न राज्यों में अलग अलग लोगों से फेसबुक के माध्यम से आनलाईन ट्रक बेचने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये की साईबर धोखाधड़ी करना पाया गया है।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

बागडे ने राज के पुरोहित के निधन पर जताया शोक

18 Jan 2026 | 5:49 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता.

see more..

कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 2:43 PM

अलवर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब दो वर्ष पुराने लूट और बंधक बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्त्तार किया है। .

see more..

ऊंट से टकराने से कार चालक की मौत

18 Jan 2026 | 2:01 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के ऊंट से टकराने से कार चालक की मौत हो गयी। .

see more..

भीलवाड़ा में नाले में युवक का शव मिला

18 Jan 2026 | 2:00 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह लव गार्डन के पास स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। .

see more..

सड़क पर खुले में सोते लोगों को आयुक्त ने पहुंचाया आश्रय स्थल

18 Jan 2026 | 1:57 PM

कोटा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शनिवार रात शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित आश्रय स्थलों और अन्नपूर्णा रसोईयों का औचक निरीक्षण करते हुए खुले में सो रहे लोगों को आश्रय स्थल तक पहुंचाया।.

see more..