Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:20 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


विद्यालय में अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक- शिक्षिका के विरुद्ध मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी विद्यालय में अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिका के विरुद्ध सोमवार को फौजदारी मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के लिये गठित विभागीय समिति भी पहुंची और ग्रामीणों सहित दोनों आरोपियों और अन्य के बयान लिये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस चर्चित मामले में आज जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) राजेन्द्र शर्मा ने आरोपी शिक्षक एवं शिक्षिका के विरुद्ध विद्यालय में अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी कैमरा
एवं फुटेज भी सौंप दिये हैं। पुलिस अब जांच करके दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी।
इससे पहले सुबह मामले की जांच के लिये शिक्षा उपनिदेशक रंजना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति स्थानीय शिक्षा अधिकारियों के साथ घटनास्थल बालेरा गांव के विद्यालय पहुंची और विद्यालय कर्मचारियों के बयान लिये। समिति के पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये और दोनों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, लेकिन अधिकारियों एवं मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा आश्वासन देने पर शांत हो गये। समिति ने विद्यालय विकास समिति से जुड़े ग्रामीणों एवं सरपंच के भी बयान लिये। साथ ही आरोपियों को एक अन्य स्थान पर बुलवाकर दोनों
के भी बयान लिये। समिति इसकी रिपोर्ट बनाकर कल शिक्षा निदेशालय को भेजेगी।
आरोपी शिक्षक के शिक्षक नेता होने के साथ संस्थान प्रधान भी बताया जा रहा है। इससे पहले वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने दोनों को निलम्बित कर दिया।
सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

गहलोत का बयान वास्तविकता से परे-देवनानी

18 Jan 2026 | 7:17 PM

जयपुर 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'विधानसभा सत्र से पहले विधायकों के लिए जारी दिशा–निर्देशों को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला बताने वाले' बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह वास्तविकता से परे है और यह बताने का प्रयास हो रहा है कि इस सत्र में ही यह पहली बार हो रहा है।.

see more..

भरतपुर में कोहरे के चलते रेल और सड़क मार्ग प्रभावित

18 Jan 2026 | 7:17 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के कई हिस्सों में गहन कोहरे की वजह डीग-मुबई और जयपुर-आगरा रेलमार्ग सहित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर रेल एवं सड़क यातायात पर गहरा असर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके चलते रविवार को रीट परीक्षा होने के कारण छात्र-छात्राओं की दिक्कतें भी बढ़ गई। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने के लिए कई अभ्यर्थी ट्रेन पर निर्भर थे, लेकिन ट्रेनों की देरी से उन्हें वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े। .

see more..

सवाई माधोपुर में अमरूद महोत्सव की धूम

18 Jan 2026 | 7:16 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर शहर के 263वें स्थापना दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में आयोजित दो दिवसीय अमरूद महोत्सव की धूम रही। रविवार को शुरू हुए इस महोत्सव में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किसान शिरकत कर रहे हैं। इसके साथ ही इसमें 30 से ज्यादा किस्म के अमरूद के पौधों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अमरूद प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों के साथ संवाद भी किया। वहीं कार्यक्रम के समापन में कैलाश खेर की म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
सं सुनील
वार्ता.

see more..

राजस्थान यात्रा के सुखद अनुभवों के साथ विदेशी संसदीय दल जयपुर से हुआ रवाना

18 Jan 2026 | 7:15 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के बाद भ्रमण कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजस्थान यात्रा के सुखद अनुभवों के साथ जयपुर से रवाना हुआ। .

see more..

अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश,2300 अफीम के पौधे जब्त

18 Jan 2026 | 7:12 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए 2300 अफीम के पौधे जब्त किये हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बंजारों का खेड़ा सरहद, तस्वारिया खुर्द में एक खेत में सरसों और चने की फसल की आड़ में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर खेत में सरसों एवं चने की फसल के बीच-बीच में अफीम के छोटे-बड़े पौधे पाए गए, जिनमें कई पौधों पर डोडे भी लगे हुए थे।.

see more..