More News13 Feb 2026 | 3:26 PMभीलवाड़ा, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को खेत पर सरसों निकालते समय एक किसान की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजू शाहपुरा खेत पर सरसों निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता.
see more.. 13 Feb 2026 | 3:25 PMबीकानेर, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार ब्यूरो (एसीबी) ने ग्राम पंचायत कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर दबिश देकर करोड़ों रुपये की अवैध सम्पत्ति का खुलासा किया है।.
see more.. 13 Feb 2026 | 2:20 PMअलवर, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर के अरावली थाना क्षेत्र में रूपबास ओवर ब्रिज के पास गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।.
see more.. 13 Feb 2026 | 2:14 PMभीलवाड़ा, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गुरुवार रात अवैध खनन और खनिज कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात सांकरियाखेड़ा क्षेत्र में संचालित गारनेट (कीमती लाल पत्थर) के अवैध कारोबार के ठिकाने पर दबिश देकर सेपरेटर मशीनें, ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त की हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (प्रशिक्षु) माधव उपाध्याय के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और विशेष दल ने सदर और कोटड़ी थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित सांकरियाखेड़ा में छापा मारा। पुलिस को मौके पर देखते ही वहां मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने हालांकि मौके से तीन सेपरेटर.
see more.. 13 Feb 2026 | 1:21 PMभरतपुर, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा पुलिस थाने से गुरुवार रात वाशिंग मशीन के चोरी हो जाने पर थाने में हड़कंप मच गया। .
see more..