Tuesday, Feb 17 2026 | Time 11:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ड्रोन शॉ से बिखरेगी सतरंगी आभा

उदयपुर, 21 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फतहसागर की पाल पर ड्रोन शॉ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।
ड्रोन शॉ के माध्यम से फतहसागर झील के किनारे सतरंगी आभा बिखरेगी। वहीं घुड़सवारी शॉ भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी उदयपुर को मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन के निर्देशन में अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम आयोजन को पूर्ण गरिमामय रूप से तथा अभूतपूर्व ढंग से आयोजित करने को लेकर माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गांधी ग्राउण्ड में प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ध्वजारोहण करेंगे। इससे पूर्व 25 जनवरी को शाम 4 बजे सहेलियो की बाड़ी में एट होम तथा शाम 6 बजे फतहसागर की पाल पर सांस्कृतिक संध्या प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 25 जनवरी को फतहसागर की पाल पर प्रस्तावित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों की ओर से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासतों से प्रोतओत प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा फतहसागर की पाल पर 50 लाख रुपए की लागत से ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही भारतीय सेना की ओर से शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। घुड़सवारी शॉ व फूलों की प्रदर्शनी भी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

खुशखेड़ा दुखांतिका मामले में फैक्ट्री मालिक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

16 Feb 2026 | 11:09 PM

अलवर, 16 फरवरी (वार्ता ) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को खुशखेड़ा दुखांतिका मामले में प्लॉट एवं फैक्ट्री मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।.

see more..

कैंटर के पेड़ से टकराने से चालक की मौत

16 Feb 2026 | 10:56 PM

श्रीगंगानगर, 16 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -62 पर सोमवार को एक कैंटर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे माहियांवाली बस अड्डे के पास एक कार को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे चालक ढलाराम (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं सुनील सैनी
वार्ता.

see more..

भजनलाल ने अंतिम छोर तक लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का किया आह्वान

16 Feb 2026 | 10:55 PM

जयपुर, 16 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय और राज्य बजट में घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया है। .

see more..

अमृता हाट मेला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में साबित होगा मील का पत्थर-चौधरी

16 Feb 2026 | 10:54 PM

अजमेर, 16 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और अमृता हाट मेला जैसे आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। .

see more..

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

16 Feb 2026 | 10:07 PM

अलवर, 16 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में बबेली स्थित भगत का बास में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।.

see more..