Tuesday, Jun 9 2026 | Time 22:57 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डोडा-चूरा आपूर्ति के मामले में वांछित 45 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी टीम ने डोडा-चूरा आपूर्ति मामले में वांछित 45 हजार रुपये के इनामी बदमाश रणजीत बंजारा को नीमच जिले से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि यह आरोपी छह साल से केरल और तमिलनाडु में फरारी काट रहा था। इस आरोपी की प्रताप नगर एवं पुर थाने के प्रकरण में पुलिस को तलाश थी। आरोपी पर प्रताप नगर थाने के 25 हजार रुपये एवं पुर थाने के मामले में 20 हजार रुपये के का इनाम घोषित कर रखा है।
भीलवाड़ा पुलिस की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले के झिकरिया रूण्डी गांव और आरोपी के घर को अल सुबह घेर लिया। मकान से बाहर जाने वाले रास्तों पर जाब्ता लगाया गया। इसके बाद सुबह चार बजे उसके घर दबिश दी और इसके बाद आरोपी रणजीत को हिरासत में लेकर यहां लाया गया, जिसे पूछताछ एवं जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
सं.रामसिंह.श्रवण
वार्ता
More News

एफटीए भागीदारों के बाजार भारतीय आभूषण क्षेत्र के लिए प्रदान करते है निर्यात के अवसर

09 Jun 2026 | 10:48 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने कहा है कि मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) के भागीदार देशों के बाजार भारतीय आभूषण क्षेत्र को निर्यात के अपार अवसर प्रदान करते हैं। .

see more..

मंदिरों में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम

09 Jun 2026 | 10:44 PM

बारां, 09 जून (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के लिए देवस्थान विभाग द्वारा बुधवार को जिला एवं उपखंड मुख्यालयों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र-पूनियां

09 Jun 2026 | 10:21 PM

जयपुर, 09 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के शासनकाल को देश में एक बड़ा बुनियादी एवं वैचारिक बदलाव बताते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है। .

see more..

भरतपुर जिला क्रिकेट संघ निलंबित-यादव

09 Jun 2026 | 10:18 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव ने कहा है कि समिति राजस्थान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने एवं पूर्ण पारदर्शी, भ्रष्टाचार से मुक्त खेल ढांचा तैयार करने के विजन पर काम कर रही है। .

see more..

भजनलाल बुधवार सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती में होंगे शामिल

09 Jun 2026 | 9:49 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजधानी जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे।.

see more..