Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:30 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कांग्रेसी नेताओं की एक आदत है झूठ बोलो और भाग जाओ: दिलावर

जयपुर, 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि कांग्रेसी नेताओं की आदत है कि झूठ बोलो और भाग जाओ, लेकिन जनता अब समझ चुकी है और अब झूठ बोलकर भागने की राजनीति चलने वाली नहीं हैं।
श्री दिलावर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के विपक्ष के नेता टीकाराम जूली अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। उनकी आदत है कि बयान देते हैं और भाग जाते हैं। उनको लगता है कि सौ बार झूठ बोलने से जनता उसे सच मान लेगी, लेकिन राजस्थान की जनता समझदार है और इसी समझदारी का परिचय देते हुये झूठ बोलने वाली कांग्रेस को उपचुनाव में सात में से एक सीट दी थी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं पर अत्याचार एवं सायबर अपराधों में राजस्थान को शीर्ष पर ला दिया था। उन सायबर अपराधियों को कांग्रेस सरकार के विधायक और मंत्रियों द्वारा संरक्षण दिया जाता था।
श्री दिलावर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के खड्डों को भर रही हैं। श्री शर्मा प्रतिदिन इस बात के लिये प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में महिला अत्याचार के मामले में राजस्थान के माथे पर जो कलंक लगे थे, उन्हें कैसे मिटाया जाये। उन्होंने कहा कि पेपर-लीक माफियाओं को भजनलाल सरकार ने जेल में डालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले और कांग्रेस सरकार में इन्हीं के नेताओं से संरक्षण प्राप्त पेपर-लीक माफियाओं को यह बता दिया है कि यह भाजपा सरकार है जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि कौन भूल सकता है कि कांग्रेस सरकार के समय महिला अत्याचार और महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान देश में शीर्ष पर था। यहां तक की छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और फिर उनकी हत्या से पूरा राज्य सहमा हुआ था। विधानसभा भी इन सब घटनाओं से अछूती नहीं थी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। गत वर्ष की तुलना में जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक अपराधों में 7.76 प्रतिशत की कमी आई है जबकि महिला अपराधों में भी इसी दौरान 10.18 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति जनजाति के अपराधों में 14.28 प्रतिशत की कमी आई है। सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में महिला सुरक्षा के लिए करीब साढ़े सात हजार स्थानों पर 20 हजार 600 कैमरों को स्थापित करने के आदेश दिये जा चुके हैं।
सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 10:41 PM

बारां, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थ बेचने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। .

see more..

दिया कुमारी की मौजूदगी में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी

14 Jan 2026 | 10:41 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित पंतग उत्सव के दूसरे चरण में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में भव्य आतिशबाजी से गुलाबी नगर का परकोटा आतिशबाजी की रंगीन रौशनी में नहा गया। .

see more..

भजनलाल आर्मी डे परेड में होंगे शामिल

14 Jan 2026 | 10:06 PM

जयपुर, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर गुरुवार को होने वाली 'सेना दिवस परेड' में शामिल होंगे।
श्री शर्मा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जोरा अशोक
वार्ता.

see more..

जयपुर में गुरुवार को होगा ऐतिहासिक 78वीं सेना दिवस परेड का भव्य आयोजन

14 Jan 2026 | 10:01 PM

जयपुर 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को 78वींसेना दिवस परेड का भव्य आयोजन होगा जहां अनुशासन, सटीकता और सैन्य वैभव के अद्भुत संगम के साथ सैन्य उत्कृष्टता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव का भव्य एवं भावनात्मक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

see more..

मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, राष्ट्र की अनमोल पूंजी-शेखावत

14 Jan 2026 | 9:57 PM

जोधपुर, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार के लिए सैनिक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्र की अनमोल पूंजी बताते हुए कहा है कि राष्ट्र केवल सीमाओं या संविधान से नहीं, बल्कि उस राष्ट्रीय चेतना से बनता है, जिसे एक सैनिक अपने हृदय में धारण करता है। .

see more..