Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:58 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत विचार गोष्ठी आयोजित

जयपुर 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के जोधपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरनगर के प्रधानाचार्य श्रवणकुमार जागिड़ ने कहा कि स्वच्छता का संबंध केवल शारीरिक स्वास्थ्य से नहीं है, यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।
श्री जांगिड मंगलवार को केन्दीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरनगर में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अन्तर्गत आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की आदतों को अपनाकर, हम एक स्वस्थ समुदाय और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता के महत्व एवं उदेश्यों पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधुपर के क्षेत्रीय प्रचार सहायक के. आर. सोनी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छ रहने का एक छोटासा प्रयास हमारे जीवन की गुणवता पर बड़ा प्रभाव डालता हैं। विभाग द्वारा आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता का उदेश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को उजागर करना भी था।
इस अवसर पर विभाग द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

कार लूटने का आरोपी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 2:43 PM

अलवर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब दो वर्ष पुराने लूट और बंधक बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्त्तार किया है। .

see more..

ऊंट से टकराने से कार चालक की मौत

18 Jan 2026 | 2:01 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के ऊंट से टकराने से कार चालक की मौत हो गयी। .

see more..

भीलवाड़ा में नाले में युवक का शव मिला

18 Jan 2026 | 2:00 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह लव गार्डन के पास स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। .

see more..

सड़क पर खुले में सोते लोगों को आयुक्त ने पहुंचाया आश्रय स्थल

18 Jan 2026 | 1:57 PM

कोटा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में कोटा नगर निगम के आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने शनिवार रात शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित आश्रय स्थलों और अन्नपूर्णा रसोईयों का औचक निरीक्षण करते हुए खुले में सो रहे लोगों को आश्रय स्थल तक पहुंचाया।.

see more..

राजमार्ग पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर कंपनी का कटा 25 लाख का चालान

18 Jan 2026 | 1:56 PM

झुंझुनू,18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान परिवहन विभाग चूरू के एक निरीक्षक ने शनिवार को राजमार्ग के रखरखाव का काम करने वाली आरएसबी इंफ्रा प्रा. लि. कंपनी का 25 लाख रुपए का चालान काटा है। .

see more..