Friday, Dec 12 2025 | Time 12:04 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जयपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया आयोजन

जयपुर, 21 जनवरी (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता हल्ला बोल अभियान’ के तहत मंगलवार को झोटवाड़ा जोन में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त झोटवाड़ा जोन मनीषा यादव, उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओम प्रकाश थानवी, फिनीलूप और स्वच्छता अभियान टीम ने झोटवाड़ा जोन के सभी 22 वार्डों में एक साथ एक दिन में स्वच्छता का बिगुल बजाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जन भागीदारी को बढ़ाना और लोगों को कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है।
इस अभियान में नगर निगम ग्रेटर की टीम और फिनीलूप टीम ने 7 अलग-अलग टीमों का गठन किया और घर-घर जाकर नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के बारे में समझाया। उन्होंने सोर्स सेग्रीगेशन (गीला कचरा अलग, सूखा कचरा अलग), होम कंपोस्टिंग और प्रतिदिन चार बिन रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, नागरिकों को बताया गया कि वे किस प्रकार अपने घरों में गीले कचरे से कंपोस्ट बना सकते हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देना ताकि कचरे का सही तरीके से निपटान किया जा सके और स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके तथा कचरा प्रबंधन में जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
रामसिंह.संजय
वार्ता
More News

भीलवाड़ा में अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने गुमटियां ध्वस्त कीं

12 Dec 2025 | 10:34 AM

भीलवाड़ा, 12 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास (यूआटी) ने शुक्रवार सुबह अजमेर चौराहा स्थित गुमटियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें धराशायी कर दिया। .

see more..

दो साइबर ठग गिरफ्तार

11 Dec 2025 | 11:46 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के समीप जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुराने सिक्के और नोट ऊंचे दामों पर खरीदने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला

11 Dec 2025 | 11:45 PM

अलवर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र कहरानी में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के नीचे एक 30 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। .

see more..

राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ के चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक मतदान

11 Dec 2025 | 11:44 PM

जयपुर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान उच्च न्यायालय बार संघ, जयपुर के चुनाव के दौरान लगातार मिलने वाली बम धमकियों के बावजूद गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपनी भागीदारी दिखाई और करीब 86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। .

see more..

यूरिया की कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने किया राजमार्ग अवरुद्ध

11 Dec 2025 | 11:30 PM

भरतपुर, 11 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के बालेर क्षेत्र में यूरिया खाद की चल रही कालाबाजारी से त्रस्त किसानों ने गुरुवार को राजकीय राजमार्ग 123 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। .

see more..