Tuesday, Jun 9 2026 | Time 22:59 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


खीर खाने से 20 से अधिक पुलिसकर्मी बीमार

भरतपुर, 09 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में दौसा जिले के महुआ में बुधवार देर रात खीर खाने से 20 से अधिक पुलिसकर्मी बीमार हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बतायी गयी है। अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी झालावाड़ के भी शामिल हैं जो किसी तफ्तीश के लिए महुवा आये थे।
पुलिस ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर बनायी गयी खीर को प्लास्टिक की थैली में पैक करके चन्द्रमा की रोशनी में रखा गया था, जिसके सेवन के बाद पुलिसकर्मियों को उल्टी, दस्त, चक्कर, पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्वास्थ्य विभाग के दल ने खीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें हैं। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पुलिसकर्मी के अलावा अन्य सभी की हालत खतरे से बाहर है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

एफटीए भागीदारों के बाजार भारतीय आभूषण क्षेत्र के लिए प्रदान करते है निर्यात के अवसर

09 Jun 2026 | 10:48 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने कहा है कि मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) के भागीदार देशों के बाजार भारतीय आभूषण क्षेत्र को निर्यात के अपार अवसर प्रदान करते हैं। .

see more..

मंदिरों में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम

09 Jun 2026 | 10:44 PM

बारां, 09 जून (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के लिए देवस्थान विभाग द्वारा बुधवार को जिला एवं उपखंड मुख्यालयों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है विकसित राष्ट्र-पूनियां

09 Jun 2026 | 10:21 PM

जयपुर, 09 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के शासनकाल को देश में एक बड़ा बुनियादी एवं वैचारिक बदलाव बताते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है। .

see more..

भरतपुर जिला क्रिकेट संघ निलंबित-यादव

09 Jun 2026 | 10:18 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव ने कहा है कि समिति राजस्थान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने एवं पूर्ण पारदर्शी, भ्रष्टाचार से मुक्त खेल ढांचा तैयार करने के विजन पर काम कर रही है। .

see more..

भजनलाल बुधवार सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती में होंगे शामिल

09 Jun 2026 | 9:49 PM

जयपुर 09 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजधानी जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती में शामिल होंगे।.

see more..