Thursday, Jun 18 2026 | Time 09:54 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मतदाता जब दिमाग से तोलकर लोकतंत्र को बनायेगा तब जाकर लोकतंत्र की बहबूदी बढ़ेगी-कटारिया

जयपुर 12 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि अगर मतदाता को ईमानदारी से मतदान की ताकत समझा दी जाये तो पक्ष एवं विपक्ष, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उसे देश हित में जो सही लगता हैं, वह अपने दिमाग से तोलकर लोकतंत्र को बनायेगा तब जाकर लोकतंत्र की बहबूदी बढ़ेगी।
श्री कटारिया ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां की विधायक कार्यकाल (2018-2023) पर आधारित पुस्तक 'अग्निपथ नहीं जनपथ' (संवाद से संघर्ष) का विमोचन करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र में लोकतंत्र के प्रहरी का दिल एवं दिमाग ठीक नहीं हुआ तो लोकतंत्र ठीक नहीं होगा। राजनीति में हार-जीत नहीं, बल्कि जनहित के लिए किया गया कार्य ही पहचान बनाता है वह ही उसकी सबसे बड़ी दौलत होती है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में हिन्दुस्तान पहला देश है जहां अब तक इतने चुनाव होने के बाद भी कभी कोई किसी प्रकार की गड़बड़ नहीं हुई और कोई जीता और कोई हारा, जनता ने उसे सहज स्वीकार किया हैं। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भीलवाड़ा जिला प्रमुख बरजी बाई भील का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अतिसामान्य परिवार की यह महिला लोकतंत्र के मंदिर में जहां तक पहुंची है, आज वह भीलवाड़ा की पहली महिला है, इससे बड़ा लोकतंत्र का उदाहरण नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की विशेषता है कि हमारे विचार भिन्न हो सकते हैं लेकिन हमारा उद्देश्य देश की सेवा करना हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य हैं कि विधानसभा में पारित होने वाले विधेयकों पर पहले की तरह उतनी चर्चा नहीं हो पाती है। श्री भैरोंसिंह शेखावत के समय जब तक सदन में पूरी चर्चा नहीं हो जाती विधेयक पारित नहीं होता और कई बार विपक्ष द्वारा सवाल खड़ा कर देने पर वह पारित नहीं किया जाता था और उस पर फिर से विचार किया जाता था। यह यह जिद्द नहीं थी कि जो लिख दिया वह ही लोहे की लकीर होगी। बहुमत लोहे की लकीर बना सकता हैं। उन्होंने एक यूनिवर्सिटी के विधेयक को सरकार द्वारा वापस ले लेने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि देश एवं राजस्थान के हित के लिए कितना काम हो, इसको प्राथमिकता देने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक लिखकर डा पूनियां ने लोकतंत्र की खूबसूरती के लिये ऐतिहासिक कार्य किया है और वह खुद इस पुस्तक से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें भी पुस्तक लिखने की प्रेरणा मिली है, क्योंकि इस पुस्तक के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, स्पीकर की भूमिका, राजस्थान विधानसभा से जुड़ी हर प्रक्रिया के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह वास्तव में अपने आप में एक बड़ा कार्य है और इसके लिए सतीश पूनियां धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से आमजन को भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा, विधानसभा के बारे में उन्हें अच्छी जानकारी मिलेगी इसके अलावा नए विधायकों और जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें काफी कुछ इस पुस्तक से सीखने को मिलेगा। श्री कटारिया ने हमारे विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन जब देशभक्ति और जनहित के मुद्दे सामने होते हैं तो हम सब एक होते हैं, यही भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि मंच पर भीलवाड़ा जिला प्रमुख बरजी बाई भील का मौजूद होने से इस कार्यक्रम का गौरव और बढ़ जाता है।
श्री कटारिया ने डा पूनियां की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनको विद्यार्थी परिषद लेकर युवा मोर्चा और भाजपा संगठन के लिये जमीन पर मेहनत करते देखा है। अजमेर से भरतपुर की युवा मोर्चा की 1999 में पदयात्रा की हो या फिर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरे राजस्थान में संगठन को जन-जन तक पहुंचाने की बात हो, जनहित के मुद्दों को सड़क से सदन तक मुखरता से उठाना, यह सब इनके व्यक्तित्व की खूबियां हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम के हिस्सा बने।
जोरा
वार्ता
More News

संवाद नहीं, ध्यान भटकाने की कोशिश है राहुल गांधी का कार्यक्रम : शेखावत

17 Jun 2026 | 11:25 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम वास्तविक समस्याओं के समाधान का प्रयास नहीं, बल्कि एक राजनीतिक स्टंट है। .

see more..
कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

कोटा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला

17 Jun 2026 | 11:20 PM

कोटा, 17 जून (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित 'छात्रों की गूंज महारैली' में देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था छात्रों के सपनों को पूरा करने के बजाय उन पर आर्थिक बोझ डालने वाली व्यवस्था बन गई है।

see more..

मारपीट मामले में एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष का प्राचार्य पर दबाव का आरोप

17 Jun 2026 | 11:14 PM

चित्तौड़गढ़, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित राजकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय में गत दिनों दो छात्र गुटों में हुई मारपीट मामले में निलम्बित किये गये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कॉलेज प्राचार्य पर दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है।.

see more..

भजनलाल ने विभागीय जांच के 19 प्रकरणों का किया निस्तारण

17 Jun 2026 | 11:14 PM

जयपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच के प्रक्रियाधीन 19 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए अनुशासनहीन एवं कर्तव्यहीन कार्मिकों के विरुद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां एवं पेंशन रोकने की कार्रवाई की है। .

see more..

राजस्थान : नीट परीक्षा के लिये भरतपुर पुलिस-प्रशासन चौकस, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

17 Jun 2026 | 11:11 PM

भरतपुर, 17 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए भरतपुर पुलिस एवं प्रशासन चौकस है।.

see more..