Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:36 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


आरजीएचएस के तहत उपचाररत मरीजों का कागजी औपचारिकताओं में समय बर्बाद हो रहा है-गहलोत

जयपुर 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आज जब देश राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मना रहा है, यह दुखद है कि राज्य में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के तहत इस गंभीर बीमारी से इलाज पाने वाले मरीजों का अमूल्य समय कागजी औपचारिकताओं में बर्बाद हो रहा है। श्री गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यह लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं निंदनीय भी है।
उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि कैंसर में समय पर इलाज मिलना बेहद आवश्यक है। आरजीएचएस की भावना यह थी कि सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं, लेकिन लगता है कि अब वर्तमान में यह मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।
जोरा
वार्ता
More News

सिलीसेढ़ में यूआईटी ने होटल को फिर सील किया

13 Dec 2025 | 10:52 PM

अलवर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के समीप सिलीसेढ़ में देशी ठाठ होटल को नगर विकास न्यास (यूआईटी) प्रशासन ने शनिवार शाम वापस सील कर दिया। .

see more..

रायसिंहनगर में डॉ. पूनिया ने विकास परियोजनाओं को दी हरी झंडी

13 Dec 2025 | 10:51 PM

श्रीगंगानगर, 13 दिसत्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में शनिवार को हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने नगरपालिका परिसर में भव्य समारोह में 17 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। .

see more..

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का किया दौरा

13 Dec 2025 | 10:51 PM

जैसलमेर, 13 दिसम्बर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। .

see more..

भजनलाल रविवार को जल महल की पाल पर करेंगे श्रमदान

13 Dec 2025 | 10:40 PM

जयपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी जयपुर में रविवार को जल महल की पाल पर श्रमदान करेंगे। .

see more..

69वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये दिये

13 Dec 2025 | 10:39 PM

चित्तौड़गढ़, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में आगामी जनवरी में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। .

see more..