Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:13 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


निर्दलीय मीणा के रोड़ शो में बेनीवाल व संजय सिंह होंगे शामिल

बारां, 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा की सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए जहां दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं निर्दलीय नरेश मीणा ने कहा है कि उनके रोड शो में हनुमान बेनीवाल और संजय सिंह शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा है कि शनिवार को मांगरोल में रोड शो करेंगे जिसमें सांसद हनुमान बेनीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा, समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान और मध्यप्रदेश में दो बार विधायक रही ममता मीणा सहित अन्य नेता रोड़ शो में शामिल होंगे। मांगरोल कृषि मंडी पर रोड शो के साथ सभा होगी।
सं सुनील संजय
वार्ता
More News

सिलीसेढ़ में यूआईटी ने होटल को फिर सील किया

13 Dec 2025 | 10:52 PM

अलवर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के समीप सिलीसेढ़ में देशी ठाठ होटल को नगर विकास न्यास (यूआईटी) प्रशासन ने शनिवार शाम वापस सील कर दिया। .

see more..

रायसिंहनगर में डॉ. पूनिया ने विकास परियोजनाओं को दी हरी झंडी

13 Dec 2025 | 10:51 PM

श्रीगंगानगर, 13 दिसत्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में शनिवार को हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने नगरपालिका परिसर में भव्य समारोह में 17 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। .

see more..

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का किया दौरा

13 Dec 2025 | 10:51 PM

जैसलमेर, 13 दिसम्बर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। .

see more..

भजनलाल रविवार को जल महल की पाल पर करेंगे श्रमदान

13 Dec 2025 | 10:40 PM

जयपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी जयपुर में रविवार को जल महल की पाल पर श्रमदान करेंगे। .

see more..

69वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये दिये

13 Dec 2025 | 10:39 PM

चित्तौड़गढ़, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में आगामी जनवरी में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। .

see more..