Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:46 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


साढ़े चार किलोग्रसम से अधिक एमडीएमए मादक द्रव्य बरामद

चित्तौड़गढ़, 07 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से साढ़े चार किलोग्राम से अधिक एमडीएमए मादक द्रव्य बरामद करके मध्यप्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि नीमच-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर जलिया जांच चौकी पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक कार आयी, जिसे रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो कार की डिग्गी के अन्दर रखे एक थैले के अंदर रखी चार प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां बरामद की गयीं, जिनमें चार किलो 635 ग्राम एमडीएमए द्रव्य भरा था।
उन्होंने बताया कि इस पर कार चालक अंकित सिंह (30) निवासी मन्दसौर, (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

सिलीसेढ़ में यूआईटी ने होटल को फिर सील किया

13 Dec 2025 | 10:52 PM

अलवर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के समीप सिलीसेढ़ में देशी ठाठ होटल को नगर विकास न्यास (यूआईटी) प्रशासन ने शनिवार शाम वापस सील कर दिया। .

see more..

रायसिंहनगर में डॉ. पूनिया ने विकास परियोजनाओं को दी हरी झंडी

13 Dec 2025 | 10:51 PM

श्रीगंगानगर, 13 दिसत्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में शनिवार को हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने नगरपालिका परिसर में भव्य समारोह में 17 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। .

see more..

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का किया दौरा

13 Dec 2025 | 10:51 PM

जैसलमेर, 13 दिसम्बर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त ने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शनिवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। .

see more..

भजनलाल रविवार को जल महल की पाल पर करेंगे श्रमदान

13 Dec 2025 | 10:40 PM

जयपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी जयपुर में रविवार को जल महल की पाल पर श्रमदान करेंगे। .

see more..

69वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये दिये

13 Dec 2025 | 10:39 PM

चित्तौड़गढ़, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में आगामी जनवरी में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों ने पांच लाख रुपये से अधिक का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। .

see more..