Saturday, Jul 11 2026 | Time 19:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कुख्यात बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

भरतपुर, 07 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले में खोह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि जिला विशेष दल (डीएसटी) और पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कुख्यात बदमाश जाहिद की तलाश में हयातपुर गांव और जटेरी के बीच पहाड़ों में मोनी बाबा आश्रम के पास सुबह दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर जाहिर ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में जाहिद दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश को डीग के राजकीय अस्पताल से भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश जाहिद उर्फ बूल्टी खोह थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मेवात का निवासी है। जाहिद पर कई मामले दर्ज हैं। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घाेषित है।
सं सुनील संजय
वार्ता
More News

भीलवाड़ा एवं बांसवाड़ा में प्रसूताओं की मृत्यु के मामले में वास्तविक कारणों की होगी गहन जांच: खींवसर

11 Jul 2026 | 6:52 PM

जयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि भीलवाड़ा एवं बांसवाड़ा में हुई प्रसूताओं की मौत के मामलों को राज्य सरकार अत्यंत गंभीरता से ले रही है और इन घटनाओं के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय से विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम दोनों जिलों में भेजी गई है।.

see more..

भजनलाल के केकड़ी दौरे से अजमेर क्षेत्र के विकास को मिली नयी गति: चौधरी

11 Jul 2026 | 6:09 PM

अजमेर, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं और डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि अजमेर संसदीय क्षेत्र में लगातार विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है और उनका क्रियान्वयन भी तेजी से हो रहा है। .

see more..

राममंदिर से चढ़ावे की राशि चोरी के मामले की उच्चतम न्यायालय की समिति से जांच करायी जाये: याग्निक

11 Jul 2026 | 5:59 PM

उदयपुर, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अमी याग्निक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुये इस सम्पूर्ण मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की है।.

see more..

भजनलाल ने करीब 880 करोड़ रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

11 Jul 2026 | 5:53 PM

अजमेर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और अगली पीढ़ी के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार धरातल पर काम कर आमजन के जीवन को सुगम बना रही है। .

see more..

पेट्रोल के पैसे मांगे तो सेल्समैन को मारी गोली, नाकाबंदी में आरोपी गिरफ्तार

11 Jul 2026 | 5:49 PM

अलवर, 11 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा के नायरा पेट्रोल पंप पर शनिवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। .

see more..