Saturday, Mar 14 2026 | Time 04:31 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल रविवार को जल महल की पाल पर करेंगे श्रमदान

जयपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजधानी जयपुर में रविवार को जल महल की पाल पर श्रमदान करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य की भजलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वायत्त शासन विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों, जिलों एवं पंचायत स्तर पर रविवार को स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इसके तहत श्री शर्मा जलमहल की पाल पर श्रमदान करेंगे।
श्री शर्मा के निर्देशन में आयोजित हो रहे इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से शहरी क्षेत्रों, जिला स्तर एवं पंचायत स्तर पर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। श्री शर्मा जयपुर के जल महल की पाल पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देंगे।
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी नगर निगम, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं में स्वच्छता रैलियां, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता सत्र, वार्ड-स्तरीय स्वच्छता शपथ, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण संबंधी अभियान, बाजारों में विशेष सफाई ड्राइव तथा प्लास्टिक-मुक्त शहरों के लिए जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्था, वार्ड समिति, महिला समूह, युवा क्लब तथा आम नागरिक अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
इसी प्रकार समस्त जिलों एवं पंचायत स्तर पर पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों, स्मारकों, शिक्षण संस्थानों, चौपाटी, तालाबों एवं बावड़ियों में साफ-सफाई की जाएगी। इस दौरान आमजन स्वच्छ राजस्थान बनाने का संकल्प लेंगे। यह संयुक्त प्रयास स्वच्छता कार्यक्रम को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा।
जोरा सैनी
वार्ता
More News

जेजेएम घोटाले मे सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

13 Mar 2026 | 10:51 PM

जयपुर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में आरोपी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं।.

see more..

राजस्थान दिवस के तहत शनिवार से शुरू होंगे विभिन्न आयोजन

13 Mar 2026 | 10:49 PM

जयपुर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इसी क्रम में शनिवार से विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों की शुरुआत की जा रही है। .

see more..

चित्तौड़गढ़ मे नारकोटिक्स विभाग के खिलाफ अफीम किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

13 Mar 2026 | 10:39 PM

चित्तौड़गढ़, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में हालिया नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाईयों से भड़के किसानों ने शुक्रवार से यहां कलेक्ट्रेट पर अनिश्चियकालीन धरना प्रारम्भ कर दिया है।.

see more..

नौ व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

13 Mar 2026 | 10:02 PM

उदयपुर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को नौ व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए।.

see more..

टैम्पो पलटने से दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

13 Mar 2026 | 10:01 PM

उदयपुर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को टैम्पो के पलट जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।.

see more..