Monday, Jan 19 2026 | Time 02:32 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


स्कूल में पोषाहार खाने से पांच बच्चों की तबीयत खराब हुई

भरतपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में करौली के मंडरायल में रोधई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को पोषाहार खाने के बाद पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोधई में भर्ती कराया गया।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि छात्र विष्णु धोबी (8), रामवीर मीना (7), गिरजा मीना (12), अंजलि धोबी (10) और काजल धोबी (10) उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोधई ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सावधानी के तौर पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।
स्कूल में पोषाहार खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो जाने की जानकारी मिलने पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सं सुनील सैनी
वार्ता
More News

पच्चीस जनवरी से पांच फरवरी तक जयपुर 'द इन्फ्लुएंसर लीग: जयपुर एडिशन 1.0'

18 Jan 2026 | 10:48 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) महिला सशक्तिकरण की सोच को मजबूती देने के उद्देश्य से 'द इन्फ्लुएंसर लीग - जयपुर एडिशन 1.0' का आयोजन 25 जनवरी से पांच फरवरी तक किया जायेगा। इस पहल के संस्थापक गगन जैन के अनुसार यह यह विशेष लीग उन महिलाओं के लिए है, जो अपने सपनों को उड़ान देना चाहती हैं लेकिन फॉलोअर्स की संख्या, संसाधनों या सही मार्गदर्शन के अभाव में पीछे रह जाती हैं। इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भाग लेने के लिए फॉलोअर्स की संख्या के लिए कोई नियम नहीं रखा गया है। केवल 30 महिलाओं को इस लीग में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। .

see more..

होटल एसोसिएशन ने किया अलवर टाइगर मैराथन का पोस्टर जारी

18 Jan 2026 | 10:48 PM

अलवर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन सरिस्का, अलवर की ओर से आठ फरवरी को होने वाली अलवर टाइगर मैराथन के लिए रविवार को पोस्टर जारी किया। .

see more..

जेएलएफ : न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि न्याय कोई अमूर्त अवधारणा नहीं, जीवंत अनुभव

18 Jan 2026 | 10:00 PM

जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) विश्व प्रसिद्ध जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के चौथे दिन आइडियाज़ ऑफ़ जस्टिस सत्र में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि न्याय कोई अमूर्त अवधारणा नहीं, बल्कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही में रचा-बसा एक जीवंत अनुभव है।.

see more..

पहले सम्बोधित करने को लेकर पूर्व और वर्तमान विधायक भिड़े

18 Jan 2026 | 9:23 PM

भरतपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में रूपवास कस्बे के मेला मैदान में बसंत पशु मेला एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बयाना की वर्तमान विधायक एवं तत्कालीन विधायक के बीच भाषण को लेकर रविवार दोपहर हुई तीखी नोंक-झोंक के साथ गालीगलौज से स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दो जनप्रतिनिधियों के बीच की इस जुबानी जंग के बाद कार्यक्रम को औपचारिकता निभाने के साथ समाप्त करना पड़ा। .

see more..

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

18 Jan 2026 | 9:22 PM

भीलवाड़ा, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सवाईपुर क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाकलिया गांव का निवासी दिनेश कुमार (22) दोपहर में अपने खेत पर फसल को पानी देने के बाद मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान भाकलिया गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।.

see more..