Monday, Jun 8 2026 | Time 20:23 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चिकित्सा कर्मी मरीजों की अधिक से अधिक सेवा करें-स्वामी ब्रह्मदेव

श्रीगंगानगर, 04 जून (वार्ता) पद्मश्री सम्मान से विभूषित स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा है कि मरीजों की अधिक से अधिक सेवा करनी चाहिए क्योंकि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
स्वामी ब्रह्मदेव बुधवार को राजस्थान में श्रीगंगानगर राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उनका राजकीय चिकित्सालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
स्वामी ब्रह्मदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं, जो देवता बदले में कुछ नहीं लेता वही सच्चा देवता है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे भगवान का दूसरा रूप बनकर अस्पताल में आने वाले हर रोगी की निस्वार्थ और अधिक से अधिक सेवा करें। स्वामी जी ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस सुंदर भवन में हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
जिला चिकित्सालय प्रबंधक सविंद्रसिंह ने भी इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को संबोधित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखपालसिंह बराड़ ने स्वामी जी के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए समस्त स्टाफ से मानव सेवा को सर्वोपरि मानकर रोगियों की सेवा करने की अपील की।
इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पी.सी. बेरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजयकुमार सिंगला, चिकित्सालय उपनियंत्रक डॉ. विजयसिंह फौजदार, डॉ. बलदेवसिंह, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सुभाष, चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता
More News

अलवर में सीवरेज कार्य को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

08 Jun 2026 | 8:09 PM

अलवर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में सीवरेज परियोजना के तहत जगह-जगह खोदे गए गहरे गड्ढों और बदहाल सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस समिति ने अलवर के काशीराम चौराहे पर प्रदर्शन करके राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। .

see more..

पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

08 Jun 2026 | 8:08 PM

जयपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी-2) विशेष न्यायालय ने बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) में कथित 20 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीएचईडी) सुबोध अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है।.

see more..

अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

08 Jun 2026 | 8:03 PM

भरतपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर के जमूल खेड़ा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने एक निर्माणाधीन होटल द्वारा आम रास्ते पर हाट बाजार लगाकर किये गए कथित अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया।.

see more..

चीता केपी-3 की मौजूदगी के मद्देनजर ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह

08 Jun 2026 | 7:48 PM

भरतपुर, 08 (वार्ता) मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर राजस्थान में भरतपुर के बंध बारेठा वन्य जीव क्षेत्र में पहुंचे चीता केपी- 3 के बारबार क्षेत्र बदलने की प्रवृत्ति को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने और अपने मवेशियों को खुले में न बांधने की सलाह दी है।.

see more..
राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों ने भरे अपने नामांकन पत्र

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों ने भरे अपने नामांकन पत्र

08 Jun 2026 | 6:45 PM

जयपुर, 08 जून (वार्ता) राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून को नामांकन पत्र जमा कराने की अवधि समाप्त होने तक तीन ही प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की जायेगी और इसके बाद इन तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से डॉ सतीश पूनियां एवं डॉ अलका सिंह गुर्जर ने चुनाव अधिकारी भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

see more..