Friday, Dec 12 2025 | Time 12:06 Hrs(IST)
खेल


ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा

ब्रिसबेन 15 दिसंबर (वार्ता) तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सुबह के सत्र में लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रैविस हेड (नाबाद 103) स्टीव स्मिथ (नाबाद 65) ने संकट से उबारकर चायकाल तक तीन विकेट पर 233 के स्कोर बनाकर अपनी टीम की मैच पर पकड़ मजबूत कर ली हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने कल के 28 रन के स्कोर से आज आगे खेलना शुरु किया। अभी टीम के स्कोर में तीन रन जुड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख़्वाजा (21) को विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। 19वें ओवर में बुमराह ने नेथन मैकस्वीनी (नौ) का भी शिकार कर डाला। 33वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को आउट किया। भोजनकाल तक 104 पर तीन विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में फंस गई थी। ऐसे संकट के समय में बल्लेबाजी करने आये स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे।
चायकल तक ट्रैविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह उनका टेस्ट क्रिकेट का चौथा शतक है। उन्होंने 118 गेंदों में 13 चौके लगाते हुए (नाबाद 103) रन बना लिये है। वहीं उसके साथी स्टीव स्मिथ 149 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (नाबाद 65) रन बनाकर क्रीज पर है। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिये अब तक 168 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चायकाल तक तीन विकेट पर 243 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
भारत की ओर जसप्रीत बुमरा ने दो और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया।
राम
वार्ता
More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..