Friday, Dec 12 2025 | Time 12:28 Hrs(IST)
खेल


हेड और स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़

ब्रिसबेन 15 दिसंबर (वार्ता) ट्रैविस हेड (152) स्टीव स्मिथ (101) की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 405 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली हैं।
चायकाल के बाद दिन के आखिरी सत्र में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर लय में दिखे। बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउटकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौके लगाते हुये (101)रनों की पारी खेली। बुमराह का अगला शिकार मिचेल मार्श (पांच) बने। इसके बाद उन्होंने ट्रैविस हेड (152) को पंत के हाथों कैच कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इस समय ऐसा लग रहा था कि भारत मैच में वापसी करेगा। लेकिन कप्तान पैट कमिंस और एलेक्स कैरी ने भारतीय उम्मीदों को झटका दिया। दिन का सातवां विकेट कप्तान पैट कमिंस (20) के रूप में गिरा। उन्होंने मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
आज दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बना लिये हैं और एलेक्स कैरी (नाबाद 45) और मिचेल स्टार्क (नाबाद सात) रन बनाकर क्रीज पर है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कल के 28 रन के स्कोर से आज आगे खेलना शुरु किया। अभी टीम के स्कोर में तीन रन जुड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख़्वाजा (21) को विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। 19वें ओवर में बुमराह ने नेथन मैकस्वीनी (नौ) का भी शिकार कर डाला। 33वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को आउट किया। भोजनकाल तक 104 पर तीन विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में फंस गई थी। ऐसे संकट के समय में बल्लेबाजी करने आये स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। चायकाल तक ट्रैविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह उनका टेस्ट क्रिकेट का चौथा शतक है।
भारत की ओर जसप्रीत बुमरा ने पांच और नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज एक-एक विकेट लिया।
राम
वार्ता
More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..