Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:37 Hrs(IST)
खेल


श्रीजीत के नाबाद शतक ने दिलायी कर्नाटक को जीत

अहमदाबाद 21 दिसंबर (वार्ता) कृष्णन श्रीजीत (150 नाबाद) के विस्फोटक शतक की मदद से कर्नाटक ने शनिवार को विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के इतिहास में दूसरे सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करते हुये मुबंई को सात विकेट से हरा दिया।
मुबंई ने पहले बल्लेबाजी करते हुये चार विकेट पर 382 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में कर्नाटक ने 3.4 ओवर शेष रहत 383 रन का विजय लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कर्नाटक की जीत में श्रीजीत के अलावा केवी अनीश (82) और प्रवीण दुबे (65 नाबाद) का योगदान उल्लेखनीय रहा। श्रीजीत ने मात्र 101 गेंदों पर 150 रन बनाये। श्रीजीत ने पहले अनीश के साथ 94 रन की साझेदारी की जबकि बाद में प्रवीण दुबे के साथ 119 गेंदों में 183 रन की नाबाद साझेदारी की।
गौरतलब है कि विजय हजारे ट्राफी में इससे पहले आंध्रा ने गोवा के ख़िलाफ़ 2011-12 सीजन में 384 रनों का पीछा किया था। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा चेज़ हैं।
इससे पहले मुंबई के श्रेयर अय्यर के नाबाद 55 गेंदों में 114 रन ठोके जिसमे उनके पांच चौके और दस छक्के शामिल थे। उनके अलावा हार्दिक तमोरे (84) और आयुष म्हात्रे (78) के बीच 141 रन की साझेदारी हुई थी। अय्यर ने तमोरे के साथ 22 गेंदों में 30 रन और सूर्यकुमार यादव (20) के साथ 34 गेंदों में 56 रन जोड़े। अय्यर और शिवम दुबे (63 नाबाद) ने मिलकर मुंबई के अंतिम 65 गेंदों में 148 रन जोड़े।
प्रदीप
वार्ता
More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..