Friday, Dec 12 2025 | Time 12:14 Hrs(IST)
खेल


रग्बी प्रीमियर लीग के लिए जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी इंडिया के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) को शुरू करने के लिए रग्बी के राष्ट्रीय शासी निकाय-रग्बी इंडिया के साथ दस वर्षीय रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
जीएमआर स्पोर्ट्स ने कहा कि 2025 में शुरू होने वाली आरपीएल दुनिया की पहली फ्रैंचाइजी आधारित रग्बी लीग में से एक होगी। इसमें छह शहरों की टीमें शामिल होंगी और दुनिया भर के शीर्ष रग्बी देशों की बेहतरीन प्रतिभाएं इसमें अपना दमखम दिखाएंगी। इस लीग का लक्ष्य युवा भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और शीर्ष स्तरीय कोचिंग से परिचित कराकर खेल के लिए एक स्थायी इकोसिस्टम बनाना है।
इस परिवर्तनकारी सहयोग पर जीएमआर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष किरण कुमार ग्रांधी ने कहा, “जीएमआर स्पोर्ट्स में, हम ऐसे प्लेटफॉर्म बनाकर भारत में खेलों के भविष्य को आगे बढ़ाने में विश्वास करते हैं जो एथलीटों और खेल प्रेमियों को समान रूप से प्रेरित करते हैं। रग्बी प्रीमियर लीग केवल एक लीग नहीं है यह ग्रासरूट स्तर पर विकास को बढ़ावा देते हुए विश्व स्तरीय रग्बी को भारत में लाने का एक आंदोलन है। रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी हमारे द्वारा खेले जाने वाले हर खेल में अवसर पैदा करने और उत्कृष्टता के लिए मानक स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम भारतीय खेलों में इस रोमांचक नए अध्याय की अगुआई करने के लिए उत्साहित हैं।”
राम
वार्ता
More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..