Friday, Dec 12 2025 | Time 11:14 Hrs(IST)
खेल


नाबालिग खिलाड़ी दुष्कर्म, आरोपी कोच गिरफ्तार,महिला आयोग ने लिया संज्ञान

हरिद्वार, 07 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होने वाली हैं। रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरिद्वार में प्रैक्टिस के लिए कई छात्र- छात्रायें आयी हुई है। ऐसे में हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को फोन पर जानकारी दी है कि उनकी बेटी 30 अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस के लिए रोशनाबाद गयी थी जहां उनके कोच ने कमरे में बुलाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
पीड़िता के पिता से वार्ता के तुरंत बाद मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कंडवाल ने संज्ञान लिया है। उक्त घटना के संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोभाल से फोन पर वार्ता की तथा उक्त घटना में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इस निन्दनीय घटना के आरोपी को बख्शा नही जाना चाहिए। उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को मामले में गंभीर जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आज सरकार बेटियों को खेलों में बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और ऐसे में यदि इस तरह मानसिकता वाले कोच खिलाड़ियों के साथ शर्मनाक हरकत करेंगे तो उनके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पीड़िता द्वारा सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराने के उपरांत ही पुलिस द्वारा किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पीड़िता का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष कण्डवाल ने कहा कि महिला आयोग सरकार का अभिन्न अंग है और किसी भी बेटी के साथ कुछ भी गलत होता है तो आयोग मामले में तुरंत कारवाई करता है। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम कदम उठा रहा है। ऐसे में कोई भी आरोपी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
सं.संजय
वार्ता
More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..