Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:01 Hrs(IST)
खेल


गुलाबी गेंद से एशेज टेस्ट से पहले इंग्लैंड का सामना प्रधानमंत्री एकादश से होगा

मेलबर्न, 29 जुलाई (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (29 जुलाई) को पुष्टि की कि इंग्लैंड, दिन-रात्रि एशेज टेस्ट की तैयारी के लिए दो दिवसीय गुलाबी गेंद मैच में प्रधानमंत्री एकादश से भिड़ेगा। यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड प्रधानमंत्री एकादश के साथ कई दिनों का मैच खेलेगा, क्योंकि 2022-23 सीजन तक यह हमेशा एक दिवसीय मैच होता था।
यह गुलाबी गेंद का मैच 29 और 30 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में पहले और दूसरे टेस्ट के बीच खेला जाएगा। इसके तीन दिन बाद, इंग्लैंड 4 दिसंबर से गाबा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगा।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री एकादश टीम को अंतिम रूप देने के लिए चयनकर्ताओं के साथ बैठक करने को उत्सुक हूं, जिसमें मजबूत इंग्लिश टीम का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया भर से सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध प्रतिभाएं शामिल होंगी।''
यह दौरा करने वाली टीम का दूसरा अभ्यास मैच होगा, जबकि पहला अभ्यास मैच पर्थ में शुरुआती टेस्ट से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अंतर-टीम मुकाबला था।
राज
वार्ता
More News

जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को 32 रन से हराया

15 Jul 2026 | 8:53 PM

बुलावायो, 15 जुलाई (वार्ता) प्लेयर ऑफ़ द मैच रिचर्ड अंगारावा (26 रन पर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को पहले टी 20 में बुधवार को 32 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। .

see more..

राही सरनोबत की नजरें विश्व कप और एशियाई खेलों पर

15 Jul 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय पिस्टल शूटिंग स्टार राही सरनोबत ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद चीन में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और उसके बाद एशियाई खेलों की दोहरी चुनौती पर अपनी नज़रें जमा ली हैं।.

see more..

भारत ने महिला वर्ग में तीन गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते

15 Jul 2026 | 6:45 PM

जकार्ता, 15 जुलाई, (वार्ता) भारत ने जकार्ता में आयोजित एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।.

see more..

आईसीसी ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ के लिए 1.28 करोड़ डॉलर का लोन मंज़ूर किया

15 Jul 2026 | 6:21 PM

एडिनबर्ग, 15 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित गवर्नेंस, मेंबरशिप और मेंबर सपोर्ट में बदलावों के तहत क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ को आईसीसी से लोन मिलेगा। एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठकों के बाद, जिनमें पुरुषों के वनडे और टी 20 वर्ल्ड कप फ़ॉर्मेट में बदलाव भी शामिल थे, मेंबर बॉडीज़ से जुड़े कई फ़ैसले लिए गए, जिनमें वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट को आर्थिक मदद देना भी शामिल है।.

see more..

समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे टॉम क्रूज़

15 Jul 2026 | 6:01 PM

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप रविवार (19 जुलाई) को खत्म होगा और फाइनल से पहले समापन समारोह होगा। पुरुषों के फुटबॉल फाइनल में स्पेन का मुकाबला इंग्लैंड या अर्जेंटीना से होगा। यह मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच लोकल समय के अनुसार 15:00 बजे शुरू होगा, जबकि सेरेमनी 13:30 पर शुरू होगी।.

see more..