Saturday, Mar 14 2026 | Time 04:11 Hrs(IST)
खेल


मंधाना ने पहला स्थान गंवाया, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची सिवर-ब्रंट

दुबई, 29 जुलाई (वार्ता) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 160 रन बनाने वालीं इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट एक बार फिर महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। इसके चलते भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को एक पायदान का नुकसान हुआ है और अब रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।
हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और मध्य क्रम की बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स को फायदा हुआ है। हरमनप्रीत 10 पायदान के लाभ के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि रॉड्रिग्स दो पायदान की छलांग के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज के दौरान तीन पारियों में अंतिम मैच में लगाए शतक के साथ कुल 126 रन बनाए थे जबकि रॉड्रिग्स ने तीन पारियों में एक अर्धशतक के साथ 101 रन बनाए थे। मंधाना सीरीज में भारत की ओर से दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं जिन्होंने तीन पारियों में 38.33 की औसत से 115 रन बनाए। हालांकि शतक के साथ इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वालीं मंधाना इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाईं और वनडे सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा।
सिवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ अंतिम वनडे में 98 रनों की पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम को हार मिली थी। सिवर-ब्रंट ने पहली बार जुलाई 2023 में वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था और इसके बाद वह लगातार शीर्ष पांच में बनी हुई थीं। 2025 में यह पहली बार है जब सिवर-ब्रंट ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
राज
वार्ता
More News

पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बनाये 274

13 Mar 2026 | 5:53 PM

ढाका, 13 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान ने 103 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के दम पर शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में 274 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। .

see more..

पीएसएल से नाम वापस लेंगे मोती, वेल्लालगे को अपने साथ जोड़ सकते हैं लाहौर कलंदर्स

13 Mar 2026 | 5:37 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गुडाकेश मोती पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) से अपना नाम वापस ले सकते हैं, उन्हें लाहौर कलंदर्स ने अपने दल में शामिल किया था। भारत से घर वापस लौटने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज़ के बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा लीग से बाहर होने का निर्णय सामने आया है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद होने के चलते कोलकाता में फंसी हुई थी।.

see more..

जुलाई में गोवा में होगा अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7

13 Mar 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा का सूरज, रेत और शानदार नज़ारा जल्द ही अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के लिए मंच तैयार करेगा, क्योंकि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टेबल टेनिस लीग अपने सातवें ऐतिहासिक सीजन के लिए इस तट पर आ रही है। शहर-आधारित फ्रेंचाइजियां और दुनिया के कुछ बेहतरीन पैडलर गोवा के तटों पर उतरेंगे, और जुलाई 2026 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम को स्मैश, स्पिन और विश्व-स्तरीय मुक़ाबले के एक जीवंत अखाड़े में बदल देंगे।.

see more..

सीआईएसएफ ने जम्मू में ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर (खो-खो इवेंट) में डबल गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:42 PM

जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025–26 (खो-खो इवेंट) के दूसरे एडीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 12 मार्च तक ग्रीन फील्ड ग्राउंड, गांधी नगर, जम्मू में आयोजित की गई थी ।.

see more..

पैरा जैवलिन चैंपियन सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

13 Mar 2026 | 4:21 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत के दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा है कि वह 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की दिशा में काम कर रहे हैं; यह एक ऐसी दूरी है जिसे उनकी श्रेणी के किसी भी एथलीट ने अब तक हासिल नहीं किया है।.

see more..