Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:36 Hrs(IST)
खेल


हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों को मिला 31.72 करोड़ रुपये का नकद इनाम

चंडीगढ़, 29 जुलाई (वार्ता) हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले प्रदेश के 17 खिलाड़ियों को कुल 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

मंत्री राव ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित (एथलेटिक्स) और तरुण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन) को 3-3 करोड़ रुपये रुपये दिए गए हैं। नितेश कुमार को पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के लिए 4.5 रुपये करोड़ मिले हैं। इसी तरह से सरिता अढाना, पूजा, योगेश कथुनिया सहित कई अन्य खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर 1.5-1.5 करोड़ रुपये दिए गए। जबकि अंजू बाला (पैरा लॉन बॉल), जसबीर (एथलेटिक्स) और जयदीप (कैनोइंग) को भागीदारी के लिए 7.5-7.5 लाख रुपये दिए गए हैं।

मंत्री राव ने कहा कि हमारे पैरा खिलाड़ियों ने पदक जीतकर हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्हें समय पर सम्मानित और पुरस्कृत करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पैरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी नीति से सरकार प्रदेश में खेलों को भी बढ़ावा दे रही है।
ठाकुर/राज
वार्ता
More News

पृथिका प्रदीप ने आर्चरी वर्ल्ड कप में जीते कांस्य और रजत

11 Jul 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता)भारतीय तीरंदाज पृथिका प्रदीप ने शनिवार को आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 स्टेज-4 में कंपाउंड वर्ग में भारत के अभियान की अगुवाई करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक और महिला टीम के साथ रजत पदक जीता। ये दोनों पदक आर्चरी वर्ल्ड कप में पृथिका प्रदीप के करियर के पहले पदक हैं।.

see more..

हॉकी इंडिया ने असुंता लकड़ा के सिलेक्शन से जुड़े आरोपों को खारिज किया

11 Jul 2026 | 7:51 PM

रांची, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया सिलेक्शन कमिटी की सदस्य असुंता लकड़ा ने 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया।.

see more..

सिनर का तूफ़ान रोकने उतरेंगे ज्वेरेव

11 Jul 2026 | 6:07 PM

लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर और दूसरी सीड अलेक्जेंडर ज़्वेरेव रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप मैच के लिए कोर्ट पर उतरेंगे और दोनों ही 'द ऑल इंग्लैंड क्लब' के लॉन पर एक यादगार जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।.

see more..

विंबलडन ने तेंदुलकर, कोहली, गिल को भारतीय क्रिकेट की तीन पीढ़ियों के रूप में सम्मानित किया

11 Jul 2026 | 5:51 PM

लंदन,11 जुलाई (वार्ता) विंबलडन ने एक विशेष सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की तीन पीढ़ियों को सम्मानित किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शुभमन गिल शामिल हैं। .

see more..

कोलंबिया फ़ेडरेशन ने कैम्पाज़ को मिली धमकी की जांच की मांग की

11 Jul 2026 | 5:29 PM

बोगोटा, 11 जुलाई (वार्ता) कोलंबियाई फुटबॉल महासंघ (एफसीएफ) ने शुक्रवार को अधिकारियों से मिडफील्डर जैमिंटन कैम्पाज़ को मिली धमकियों की जांच करने का आग्रह किया। यह मांग टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद की गई है।.

see more..