Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:24 Hrs(IST)
खेल


भारत ने जिस तरह सीरीज में बराबरी की, उसे देखकर रोमांचित हूं : गैरी कर्स्टन

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और भारत की 2011 की विश्व कप विजेता टीम के कोच रहे गैरी कर्स्टन ने क्रिकेट पर ज्यादा सवालों के जवाब तो नहीं दिए लेकिन इतना जरूर कहा कि जिस तरह भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रा खेली उसे देखकर वह रोमांचित हैं।
भारत ने द ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को छह रनों से हराकर शानदार अंदाज में सीरीज बराबर की। जो रूट और हैरी ब्रुक के शतकों ने इंग्लैंड को ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने के कगार पर ला खड़ा किया था, लेकिन पांचवें दिन दबाव में धारदार गेंदबाजी से भारतीय गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया।
अंतिम दिन की शुरुआत में, इंग्लैंड को चार विकेट शेष रहते केवल 35 रनों की आवश्यकता थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली दो गेंदों पर दो चौके खाये , जिससे भारतीय उम्मीदें कुछ देर के लिए डगमगा गईं। लेकिन मोहम्मद सिराज ने अपनी अदम्य ऊर्जा से, जेमी स्मिथ को एक ऐसी गेंद पर आउट करके मैच का रुख बदल दिया जो देर से सीम करती हुई आई थी, और अगली ही गेंद पर गस एटकिंसन को लगभग आउट कर दिया था।
इसके बाद सिराज ने अपने अगले ओवर में जेमी ओवरटन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, गेंद लेग स्टंप से थोड़ा छूकर गई थी - रिव्यू पर अंपायर का फैसला बरकरार रहा।
प्रसिद्ध जोश टंग की परीक्षा लेने के लिए लौटे, उन्हें लगभग एलबीडब्ल्यू आउट कर ही दिया था, लेकिन रिव्यू ने टंग को कुछ समय के लिए बचाए रखा। हालांकि, कुछ ओवर बाद उन्होंने तेज़ गेंदबाजी करते हुए टंग को आउट कर दिया, जिससे इंग्लैंड के नौ रन पर नौ विकेट गिर गए।
जब 11 रन की ज़रूरत थी, तब इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद क्रिस वोक्स पर टिकी थी, जो कंधे की चोट के बावजूद बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने उतरे और सभी को चौंका दिया। एटकिंसन ने उन्हें बचाने की कोशिश की, यहां तक कि सिराज पर छक्का भी जड़ दिया। लेकिन यह प्रतिरोध ज़्यादा देर तक नहीं चला। सिराज ने एटकिंसन के डिफेंस को भेदते हुए यादगार पांच विकेट हासिल किए और भारत को जीत दिलाई।
पूर्व भारतीय कोच गैरी कर्स्टन ने वर्तमान कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''मैं भारतीय क्रिकेट टीम (इंग्लैंड में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए) और गौतम गंभीर के लिए भी खुश हूं। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं और इंग्लैंड में एक टीम के रूप में उन्होंने जो हासिल किया है उसे देखकर खुश हूं।''
गैरी कर्स्टन ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व की सराहना की। कर्स्टन ने कहा कि वह अपने पूर्व छात्र गंभीर और उनकी टीम द्वारा दबाव में हासिल की गई उपलब्धि से 'वास्तव में प्रसन्न' हैं।
उन्होंने कहा,''मैं बहुत उत्साहित हूं कि भारत ने सीरीज जीत ली; मेरा मतलब है, सीरीज़ बराबर कर दी।'' कर्स्टन ने 2011 विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी और उस टीम में गंभीर भी अहम सदस्य थे। ''यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है, और मैं गौतम गंभीर के लिए भी बहुत खुश हूं। वह जाने-माने खिलाड़ी हैं, और मैंने उनके साथ काफी काम किया है। मैं टीम के साथ उनकी उपलब्धियों से बहुत खुश हूं।''
कर्स्टन, जो अब दक्षिण अफ्रीका में युवा विकास पहलों में शामिल हैं, ने प्रतिभाओं को विकसित करने में भारत की बढ़ती ताकत का उल्लेख किया और देश की खेल और शैक्षिक संस्कृति की प्रशंसा की।
कर्स्टन ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत में भी एक मजबूत खेल संस्कृति है। हर देश किसी न किसी तरह से ऐसा करता है।भारत के प्रति मेरा प्यार युवाओं के समग्र विकास में उनके विकास को देखना है। हम जानते हैं कि भारत में शिक्षा का स्तर वाकई मजबूत है, और दक्षिण अफ्रीकी होने के नाते, हम इससे सीख सकते हैं।''
कर्स्टन ने यह बात दिल्ली में युगेन इंफ्रा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। गैरी कर्स्टन ने इस युवा टीम की तारीफ की, जिसने शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ''भारतीय टीम में अब युवा खिलाड़ियों का आना बहुत रोमांचक है। यह टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमें उनकी सफलता से उत्साहित होना चाहिए।''
राज
वार्ता
More News

एफटीपी मैनेजर इस की योजना बनाये की खिलाड़ियों को विदेशी माहौल में ढलने के लिए पर्याप्त समय मिले:बीसीसीआई

05 Sep 2026 | 4:39 PM

मुम्बई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि वह अपने एफटीपी मैनेजरों को निर्देश देगा कि वे अगले 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (एफटीपी) चरण की योजना इस तरह बनाएं कि विदेशी हालात, खासकर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (एसईएनए) देशों में, वहां के माहौल में ढलने के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिल सके। एफटीपी पर एक वर्कशॉप 22 और 23 सितंबर को दुबई में होनी है, जिसमें सभी बोर्ड की ऑपरेशन टीमें शामिल होंगी। बीसीसीआई भी इस वर्कशॉप में अपनी टीम भेजेगा, जिसमें 2027-31 चरण के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम पर चर्चा होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस.

see more..

दलीप ट्रॉफी फाइनल से अफगानिस्तान टी-20 सीरीज तक का सफ़र 'थोड़ा मुश्किल' होगा: किशन और तिलक

05 Sep 2026 | 4:21 PM

चेन्नई, 05 सितंबर (वार्ता) ईशान किशन और तिलक वर्मा का मानना है कि चेन्नई में होने वाले पांच दिन के दलीप ट्रॉफी फाइनल और दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बीच बहुत कम समय मिलना मुश्किल भरा होगा। लेकिन रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में क्रमशः पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करने के बाद, उन्हें भरोसा है कि वे सफेद गेंद क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे। किशन और तिलक वर्मा के अलावा,पूर्वी क्षेत्र के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को भी दलीप ट्रॉफी फाइनल और अफगानिस्तान टी-20 के बीच तीन दिन के अंतर का सामना करना होगा। .

see more..

आईएसएल 2026-27 की शुरुआत 10 अक्टूबर से; होम-एंड-अवे फ़ॉर्मेट में वापसी करेगा

05 Sep 2026 | 3:44 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीज़न 10 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले साल मई तक चलेगा।.

see more..

भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

05 Sep 2026 | 3:36 PM

मोकी (चीन), 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की।.

see more..

एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल के अगले राउंड में; निकी पूनाचा बाहर

05 Sep 2026 | 2:24 PM

न्यूयॉर्क, 05 सितंबर (वार्ता) पेरिस 2024 ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी साथी इवान किंग ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2026 के पुरुष युगल के दूसरे राउंड में जगह बनाई। बालाजी और किंग ने दूसरे और तीसरे सेट के दौरान छह मैच पॉइंट बचाए और नीदरलैंड्स की जोड़ी सैंडर एरेन्ड्स और डेविड पेल को 3-6, 7(9)-6(7), 7(12)-6(10) से हराया। यह मैच दो घंटे 56 मिनट तक चला।.

see more..