Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:54 Hrs(IST)
खेल


लक्ष्य को हासिल करने की भूख पैदा करें नवोदित खिलाड़ी: ललित उपाध्याय

आजमगढ़, 07 अगस्त (वार्ता) वर्ष 2020 और 2024 ओलंपिक में दो बार भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली हॉकी टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय ने नवोदित खिलाड़ियों को सलाह दी कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिये ऐसी तड़प और भूख होनी चाहिये कि लक्ष्य भी बौना पड़ जाये।
तरवां चौरी बेलहा पी जी कालेज में एकेडमी के बच्चों से मिलने पहुंचे ललित उपाध्याय ने कहा कि संसाधन भले सीमित हो,लेकिन सपने असीमित होने चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी के पास भूख होनी चाहिये। इन प्रयासों से वह अपना मुकाम हासिल कर लेगा ।
गोल करने की अद्भुत क्षमता वाले एक स्वाभाविक प्लेमेकर, ललित उपाध्याय ने कहा कि इन खिलाड़ियों और एकेडमी को संचालित करने वाले प्रबंधक प्रभाकर सिंह से मिलकर बहुत खुश हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह बच्चे अगर पूरे जज्बे के साथ इस खेल को खेलते रहे तो यह भी एक दिन नेशनल इंटरनेशनल और ओलंपिक खेल में शिरकत करेंगे ।
भारत के लिए 183 मैचों का प्रतिनिधित्व कर 67 गोल दागने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता ललित उपाध्याय ने कहा कि टैलेंट ग्रामीण क्षेत्रों में होता है और अभाव में ही प्रभाव दिखता है। आज एकेडमी को संचालित करने वाले प्रभाकर सिंह और उनकी टीम जिस तरह समर्पण की भावना इन बच्चों को तैयारी करवा रही है अब यह बच्चे स्पोर्ट्स कॉलेज और नेशनल गेम, तक पहुंचने लगे हैं, वह भी समय आएगा ,जब यह बच्चे देश और ओलंपिक में भी शिरकत करेंगे ।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज यहां बच्चे घास की मैदान पर हॉकी का खेल खेल रहे हैं लेकिन यही बच्चे जब नेशनल गेम खेलने जाने लगेंगे तो यहां भी यहां का मैदान एस्ट्रो टर्फ से सुसज्जित हो जाएगा। ग्रामीण प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा के बल पर अपना रास्ता तय कर लेती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना ‘खेलो इंडिया’ का प्रभाव खेल के प्रत्येक क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस माध्यम से छिपी प्रतिभाएं भी अपना मुकाम हासिल कर रही हैं ।
उन्होंने खिलाड़ियों को मुकाम पाने के लिए तीन बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए कहा, पहले अनुशासन से कभी समझौता मत करिए और पढ़ाई पर भी जोर दीजिए, आपके पास क्या है इस पर ध्यान मत दीजिए आप क्या पा सकते हैं इस पर फोकस करिए और लक्ष्य हासिल करने के लिए आपके अंदर एक भूख होनी चाहिए। हमेशा माता-पिता का आदर करिए ।
इसके पूर्व प्रबंध समिति व खेल समिति की तरफ से प्रभाकर सिंह, प्राचार्य सतीश चंद्र सिंह खेल समिति के सचिव रामानंद राजभर, ने ललित उपाध्याय उनके कोच परमानंद मिश्र व फुटबॉल खिलाड़ी बीपी सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया । प्रबंध समिति ने सभी को प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्रम देकर उनका सम्मान किया ।
सं प्रदीप राज
वार्ता
More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..