Friday, Sep 4 2026 | Time 19:29 Hrs(IST)
खेल


जीत के इरादे के साथ बंगलादेश एशिया कप टी-20 में हांगकांग के खिलाफ उतरेगा

अबु धाबी, 10 सितंबर (वार्ता) शानदार फॉर्म में चल रहा बंगलादेश गुरुवार को एशिया कप 2025 टी-20 टूर्नामेंट के तीसरे मैच में हांगकांग के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगा।
बंगलादेश को इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं हांगकांग को टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में मिली हार से उबरने के लिए संघर्ष करना होगा। बंगलादेश शानदार फॉर्म में है और उसने लगातार तीन टी-20 सीरीज में श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड पर जीत दर्ज की है। तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे खिलाड़ियों से लैस उनका शीर्ष क्रम संयम और आक्रामक रवैये का मिश्रण करता है, जबकि मध्यक्रम के दिग्गज लिटन दास और तौहीद हृदय स्थिरता प्रदान करते हैं। ऑलराउंडर जैकर अली अंतिम ओवरों में मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं।
बंगलादेश की तस्कीन अहमद और मुस्तफिज़ुर रहमान शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। तस्कीन ने पूरे साल प्रभावित किया है और मुस्तफिज़ुर ने चतुराई से विविधताओं से बल्लेबाजो पर अंकुश लगाया है। महेदी हसन, सैफ हसन और रिशाद हुसैन की अगुवाई में बंगलदेश का स्पिन आक्रमण परिस्थितियों का फायदा उठाकर हांगकांग के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम के सामने चुनौती पेश करेगा।
दूसरी ओर, हांगकांग के सामने एक कठिन चुनौती है। उन्हें अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है जहां 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 94 रनों पर आउट हो गए थे। टीम की जीत की संभावनाए उनके शीर्ष क्रम की तिकड़ी जीशान अली, अंशुमन रथ और बाबर हयात के सामूहिक प्रदर्शन पर टिकी हैं।
अंशुमान रथ शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने एशिया पैसिफिक क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सात मैचों में 274 रन बनाए, जबकि जीशान अली ने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 236 रन जोड़े। बाबर हयात में बल्लेबाजी क्रम में अनुभव और संयम दिखाई देता हैं। यासिम मुर्तजा, आयुष शुक्ला और एहसान खान की अगुवाई में उनके गेंदबाजों को बंगलादेश के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजो को रोकने के लिए बेहतरीन स्पेल की जरूरत होगी।
ऐतिहासिक रूप से शेख जायद स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा है और बंगलादेश ने पिछले नौ टी-20 मैचों में से सात में जीत हासिल की है। शुरुआत में यह पिच तेज गेंदबाज़ों और स्पिनरों, दोनों के लिए मददगार होती है, लेकिन शाम की ओस बाद में बल्लेबाजी को आसान बना देती है।
बंगलादेश की टीम इस प्रकार है:- परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, महेदी हसन, तन्जीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन/नासुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।
हांगकांग की टीम इस प्रकार है:- जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमन रथ, कल्हन चल्लू, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।
राम/राज
वार्ता
More News

श्रीनीति की नज़रें युगल खिताब पर, नियंथ ने टॉप सीड तेजस को हराया

04 Sep 2026 | 7:01 PM

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता) केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर जे 30 बेंगलुरु में स्थानीय टीनएजर श्रीनीति चौधरी एकल और युगल दोनों खिताब जीतने की राह पर हैं। वहीं, अमेरिका के नियंथ बद्रीनारायणन ने टॉप सीड और घरेलू खिलाड़ी तेजस रवि को हराकर शुक्रवार को एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में लड़कों के एकल फाइनल का रोमांचक मुकाबला तय किया।.

see more..

17-18 सितंबर को तालकटोरा स्टेडियम में होगी टी20 व्हीलचेयर क्रिकेट ट्राई सीरीज

04 Sep 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेल विजन से प्रेरित होकर और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, हरीश खुराना विधायक- दिल्ली ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी, दिल्ली (पीआरएसडी) के साथ रणनीतिक साझेदारी में दिल्ली व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन (डीडब्ल्यूसीए) द्वारा टी20 ट्राई सीरीज 2026 आयोजित करने की घोषणा की। .

see more..

हम पाकिस्तान के खिलाफ एक टीम के तौर पर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है:दीप्ति शर्मा

04 Sep 2026 | 6:29 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के शानदार रिकॉर्ड को अधिक अहमियत नहीं देते हुए कहा कि शनिवार को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप के ग्रुप ए मैच में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो पिछले नतीजों से उन्हें कोई मानसिक बढ़त नहीं मिलेगी। हम एक टीम के तौर पर उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते है।.

see more..

आईईएसओ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पदक जीतने वाली ‘टीम इंडिया’ के छात्रों को जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

04 Sep 2026 | 5:47 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां पृथ्वी भवन में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड (आईईएसओ) 2026 में नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम को सम्मानित किया और बधाई दी। .

see more..

भारत सानो में ऐतिहासिक टी 20 में जापान से खेलेगा

04 Sep 2026 | 5:25 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए एक टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी।.

see more..