Monday, Sep 7 2026 | Time 11:19 Hrs(IST)
खेल


आर्चर पुरुष एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंचे

दुबई, 10 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी हुई श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा अपडेट के अनुसार आर्चर ने दूसरे और तीसरे मैच में लगातार 62 रन देकर चार और 18 रन देकर चार विकेट लिए, जिसकी बदौलत उन्हें 16 पायदान का उछाल मिला। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने साउथम्प्टन में रिकॉर्ड 342 रनों से जीत दर्ज करके ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इससे पहले 2020 में आर्चर गेंदबाजी में रैंकिंग में सर्वोच्च आठवें स्थान पर पहुंचे थे। आदिल राशिद इस हफ्ते गेंदबाजों की सूची में उल्लेखनीय सुधार करने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं। आदिल रशीद आठ विकेट लेने के बाद सात पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए।
लॉर्ड्स और साउथम्प्टन में खेले गए दूसरे और तीसरे मैच में दो-दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।
दूसरे और तीसरे मैच में 61 और 100 रनों की पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट ने आईसीसी पुरुष एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 20 में वापसी की। वह पांच पायदान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए। वह दो साल में पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे है । उनके हमवतन जोस बटलर ने 62 और नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर सात पायदान की छलांग लगाई।
शाहीन शाह अफरीदी को चार स्थान की छलांग के साथ 22वें स्थान पर पहुंचने का इनाम मिला, जबकि उनके साथी और प्लेयर ऑफ द सीरीज मोहम्मद नवाज अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल में पांच विकेट (19 रन पर पांच विकेट) लेकर गेंदबाजों की सूची में 13 स्थान की छलांग के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, अफगानिस्तान के नूर अहमद 40 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त 33वें स्थान पर पहुंच गए। श्रीलंका के कुसल परेरा हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद अर्धशतक की बदौलत तीन स्थान की छलांग के साथ नौवें और सिकंदर रजा तीन स्थान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए।
राम/राज
वार्ता
More News

दक्षिण अफ्रीका ने जीती त्रिकोणीय टी 20 सीरीज

06 Sep 2026 | 9:15 PM

विंडहोक, 06 सितम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को रविवार को फ़ाइनल में 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को 18 ओवर में 157 रन पर निपटा दिया। दक्षिण अफ्रीका की पारी में 29 गेंदों में 53 रन बनाने वाले जॉर्डन हर्मन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। .

see more..

गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने टेबल टॉपर अमेरिकन गैंबिट्स को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया

06 Sep 2026 | 9:03 PM

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) रविवार को बेंगलुरु में टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल, ग्लोबल चैस लीग (जीसीएल) में गंगेस ग्रैंडमास्टर्स ने फयेर्स अमेरिकन गैंबिट्स की जीत की लय को रोका, जबकि मौजूदा चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।.

see more..

जोविक ने एला को हराकर पहली बार यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई

06 Sep 2026 | 8:44 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) कोर्ट पर तीन घंटे से ज़्यादा समय तक चले कड़े मुकाबले के बाद, इवा जोविक ने एलेक्जेंड्रा एला को 7-5, 3-6, 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बनाई। यह उनके घरेलू ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अब तक का उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।.

see more..

भारत बनाम जापान मैच के लिए ब्रॉडकास्टर की तलाश

06 Sep 2026 | 8:07 PM

नयी दिल्ली, 06 सितम्बर (वार्ता) जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें चल रही हैं। जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।.

see more..

एन से-यंग ने खिताबी हैट्रिक लगाई, जेसन गुनावन ने अपना पहला बड़ा खिताब जीता

06 Sep 2026 | 6:47 PM

शेनझेन, 06 सितंबर (वार्ता) दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एन से-यंग ने रविवार को लगातार तीसरा चाइना मास्टर्स खिताब जीता। वहीं, हांगकांग, चीन के जेसन गुनावन ने वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में अपने पहले ही टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया।.

see more..