Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:52 Hrs(IST)
राज्य

कानपुर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्विन इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

27 Aug 2026 | 2:47 PM

कानपुर, 27 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में गंगा बैराज के पास गुरुवार दोपहर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ट्विन इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आगे देखे..

त्योहारों से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 25 नमूने जांच के लिए भेजे

27 Aug 2026 | 2:45 PM

बैतूल, 27 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बैतूल और भीमपुर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, नमकीन, मावा, दूध और पनीर सहित खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जांच के लिए लिए।

आगे देखे..

कश्मीर में एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 15 लाख रूपये का इनाम घोषित

27 Aug 2026 | 2:45 PM

श्रीनगर, 27 अगस्त (वार्ता) जम्मू कश्मीर पुलिस ने घाटी में एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 15 लाख रूपये का इनाम घोषित किया है।

आगे देखे..

कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में शान ने मां की याद और खास रिचुअल पर की बात

27 Aug 2026 | 2:44 PM

मुंबई,27 अगस्त (वार्ता)मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ लौट आए हैं।

आगे देखे..

कोयलारी डैम विवाद में जल संसाधन विभाग ने जारी किया पक्ष, किसानों की सहमति से काम शुरू कराने का दावा

27 Aug 2026 | 2:42 PM

बैतूल, 27 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड के कोयलारी में प्रस्तावित सिंचाई बांध के निर्माण को लेकर किसानों और जल संसाधन विभाग के बीच चल रहे विवाद में विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

आगे देखे..

नेपाल से जलप्रवाह के खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

27 Aug 2026 | 2:42 PM

मोतिहारी, 27 जून (वार्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नेपाल में जलजमाव और वहां से बिहार में जलप्रवाह की वजह से बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

आगे देखे..

ईद मिलाद जुलूस में चाकू लेकर घूम रहे तीन पकड़े, दो अपचारी बालक

27 Aug 2026 | 2:39 PM

बैतूल, 27 अगस्त (वार्ता) ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस और संदल के दौरान चाकू लेकर घूमने तथा लोगों को डराने-धमकाने के मामलों में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

आगे देखे..

पश्चिम बंगाल में अपना दायरा बढ़ाना चाहती है एल एंड टी कंपनी, राज्य सरकार से की 10 एकड़ ज़मीन की मांग

27 Aug 2026 | 2:38 PM

कोलकाता, 27 अगस्त (वार्ता) देश की प्रसिद्ध इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) पश्चिम बंगाल में अपना दायरा बढ़ाना चाहती है।

आगे देखे..

चोरी की सौर प्लेट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026 | 2:37 PM

अलवर, 27 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की सौर प्लेट बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आगे देखे..

भाजपा सरकार जालोर में एक साल में नहीं बिछा पा रही हैं, 37 किलोमीटर पाइपलाइन: गहलोत

27 Aug 2026 | 2:36 PM

जयपुर, 27 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कथनी और करनी में फर्क होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह बड़े-बड़े मंचों से हरियाणा से यमुना का पानी पिलाने के बड़े-बड़े सपने दिखाती है लेकिन प्रदेश के जालोर शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति के लिए स्वीकृत परियोजना के तहत 37 किलोमीटर की छोटी सी पाइपलाइन तक एक साल में नहीं बिछा पा रही है।

आगे देखे..

बाल यौन शोषण के मामलों को लेकर हरियाणा के स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

27 Aug 2026 | 2:34 PM

चंडीगढ़, 27 अगस्त (वार्ता) हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्यभर के स्कूलों में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

आगे देखे..