Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:23 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सीएमओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक ने दिया त्यागपत्र

भदोही, 31 अक्टूबर (वार्ता) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही के अधीक्षक डा. समीर उपाध्याय ने त्यागपत्र दे दिया।
डा. समीर उपाध्याय ने गुरुवार को त्याग पत्र देते हुए सीएमओ दफ्तर के अफसरों-कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि एक तरफ अफसर अवैध अस्पतालों की जांच और डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमें का आदेश देते हैं। कुछ महीने बाद वे उनसे रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा कर देते हैं। इससे काम करना आसान नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आला अफसर भ्रष्ट मातहतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं।
उधर सीएमओ ने कहा कि भदोही सीएचसी अधीक्षक के इस्तीफे की सूचना जिलाधिकारी को दे दी गई। उनकी मानें तो भदोही सीएचसी अधीक्षक शहर में नर्सिंग होम चलाते हैं। वह सरकारी ड्यूटी नहीं करते हैं। हालांकि जांच में नर्सिंग होम का लाइसेंस उनके नाम से नहीं मिला। लेकिन उन्हें नोटिस देकर जबाव मांगा गया। संभव है कि इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..