Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मायावती कल करेंगी कैमूर जिले के भभुआ में चुनावी जनसभा

लखनऊ, 05 नवंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती गुरुवार को बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह जनसभा भभुआ हवाई अड्डे के पास मैदान में आयोजित की जाएगी, जिसमें आसपास के जिलों तथा विधान सभा क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के पहुँचने की संभावना है।
बसपा कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने बूते पर लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी का यह जनसंपर्क अभियान राज्य के कई जिलों में लगातार जारी है।
पार्टी के अनुसार, बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता बिहार में लगातार प्रचार अभियान में सक्रिय हैं और जनसभाओं के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचा रहे हैं।
आकाश आनंद जहां बिहार में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर पार्टी के लिए वोट जुटा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बसपा अध्यक्ष मायावती के मुस्लिम कार्ड का असर भी बिहार चुनाव में देखने को मिल सकता है। जिस तरह मायावती ने मुस्लिम समाज का खुलकर समर्थन किया है, उसकी गूंज बिहार तक भी पहुंची है। पार्टी पदाधिकारी बिहार चुनाव के दौरान इसका प्रचार भी कर रहे हैं कि मुस्लिमों का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। यदि बसपा का यह कार्ड बिहार में सफल रहा तो राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
बसपा का यह चुनावी अभियान सामाजिक न्याय, विकास, कानून व्यवस्था और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर केंद्रित है। पार्टी का कहना है कि बिहार की जनता परिवर्तन के मूड में है और बसपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..