Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विकास जनता की सेवा का माध्यम है, इसे रुकने नहीं देंगे: शर्मा

मऊ 05 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार को कहा कि सरकार हर नगर को आदर्श नगर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने कहा “विकास जनता की सेवा का माध्यम है, इसे रुकने नहीं देंगे। सरकार का उद्देश्य केवल ईंट और सीमेंट का निर्माण नहीं, बल्कि जनता के जीवन में वास्तविक सुधार लाना है।”
श्री शर्मा ने आदर्श नगर पंचायत दोहरीघाट में सरयू नदी के तट पर आयोजित एक समारोह में एके शर्मा ने 36 करोड़ की लागत से निर्मित 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में वंदन योजना, दीनदयाल नगर विकास योजना और अन्य योजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति नेटवर्क का विस्तार, जल निकासी, सड़क सुदृढ़ीकरण, नाली निर्माण, ओपन जिम, पार्क एवं हरित क्षेत्र विकास, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग, सार्वजनिक शौचालय और नगर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।
एके शर्मा ने कहा कि नगर विकास विभाग “स्वच्छ नगर – स्वस्थ नागरिक- सशक्त प्रदेश” के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। हर नगर में पेयजल, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएँ आधुनिक स्वरूप में विकसित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश में गांव से लेकर नगर तक विकास की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि नगरों के विकास में जनता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा “सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन जनता की सहभागिता से ही वे सफल होती हैं।”
मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अंत में उन्होंने कहा “विकास की यह गति और तेज़ होगी। दोहरीघाट ही नहीं, प्रदेश के हर नगर तक विकास की किरणें पहुंचेंगी, यही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत का संकल्प है।”
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..