Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री के आगमन से पहले काशी पहुंचे योगी, देव दीपावली में शामिल होंगे

वाराणसी, 5 नवंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर द्वारा वे पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस पहुंचे। आलाधिकारियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों, मंत्रियों तथा पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी नमो घाट पर देव दीपावली का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। आयोजित होने वाली विशेष गंगा आरती में शामिल होंगे। क्रूज पर सवार होकर वे काशी के दीपोत्सव को देखेंगे। चेतसिंह घाट पर होने वाले थ्री डी शो को भी देखेंगे। साथ ही गंगा उस पार रेत में होने वाले आतिशबाजी के मनमोहक दृश्य को भी निहारेंगे। रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।
अगले दिन गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन को लेकर बनारस रेलवे स्टेशन और बरेका पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..