Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:16 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आगामी 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक शीतलहर की संभावना

लखनऊ 10 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पश्चिमी हिमालय में हाल में हुई बर्फबारी के बाद वहाँ से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने से रात्रि के समय विकिरणीय शीतलन (रेडियेशनल कूलिंग ) बढ़ गया है। इसके साथ ही मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवात (एंटी साइक्लोन) के प्रभाव से ठंडी हवाओं का अधोगमन (सब्सिडेंस) जारी है। इन संयुक्त कारणों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुँच गए हैं।
विभाग के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने कहा कि “आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में क्रमिक मौसमी गिरावट के अलावा कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।” इस अवधि में न्यूनतम तापमान औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम जा सकता है।
इसके चलते अगले 2 से 3 दिनों के दौरान देर रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में आंशिक शीत लहर (मार्जिनल कोल्ड वेव) की स्थितियाँ बनने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कम होने की संभावना है, मगरतु इस अवधि में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम बना रहेगा।
विभाग ने किसानों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों से अपील की है कि सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा मौसम के अनुरूप वस्त्रों का प्रयोग करें।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..