Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:55 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अखिलेश को आतंकवादियों के धर्म को देखकर दर्द होता है : भाजपा

लखनऊ, 10 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुये कहा है कि विस्फोटकों की बरामदगी पर सपा मुखिया को आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किए गए लोगों के धर्म की चिंता सता रही है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि “अखिलेश यादव को आतंकवादियों के धर्म को देखकर दर्द होता है। वे उनकी रिहाई की बात करने लगते हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।”
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा “ एक समय था जब रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लोगों को संदिग्ध वस्तुएं न रखने की चेतावनी दी जाती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय है। इसी वजह से आज किसी बड़ी घटना से पहले ही आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया जाता है और विस्फोटक बरामद हो जाते हैं।”
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षा बलों की सराहना करने के बजाय अखिलेश यादव धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हैं। उन्होंने कहा, “यह अखिलेश यादव और विपक्ष की पुरानी आदत है कि जब भी सुरक्षा बल कोई बड़ी सफलता हासिल करते हैं, तब भी वे उसमें राजनीति तलाशने लगते हैं।”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से आतंकवाद पर लगाम लगी है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने का काम करें।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..