Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:31 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

आजमगढ़ 10 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन लोगों को उम्रकैद और 82-82 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय की अदालत ने सोमवार को दोष सिद्ध होने पर कमलेश, इंद्रासन तथा दिनेश को यह सजा सुनायी। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन पक्ष के अनुसार फरवरी 2002 में विधानसभा का चुनाव चल रहा था। हरीशंकर सिंह उर्फ झिनकू सिंह थाना रौनापार इस चुनाव में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रत्याशी थे और 17 फरवरी 2002 को अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। जब उनका काफिला कुढ़ही ढाला के पास पहुंचा, तब पुरानी रंजिश को लेकर शिवदास यादव, दीनानाथ यादव,कमलेश यादव,दिनेश सिंह ने झिनकू सिंह के काफिले पर हथियारों और बमों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।
इस हमले में राजेश सिंह को कई गोलियां लगी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई । इस हमले में हरिशंकर सिंह, शंभू सिंह आदि कई लोग घायल हुए। इस घटना की रिपोर्ट वादी मुकदमा हरिशंकर सिंह ने थाना महाराजगंज में शिवदास यादव समेत नौ लोगों के विरुद्ध नामजद तथा चार पांच अन्य लोगों के मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अजय, कमलेश ,इंद्रासन तथा दीनानाथ के विरुद्ध चार्जशीट प्रेषित किया,वहीं शिवदास यादव और दिनेश सिंह के विरुद्ध फरारी में चार्जशीट भेजी।
इस दौरान मुकदमा शिवदास यादव गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया और विचारण के समय आरोपी अजय तथा दीनानाथ की भी मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी तथा सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने कुल 12 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी कमलेश, इंद्रासन तथा दिनेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा प्रत्येक को 82 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि इस मुकदमे में सजा पाने वाला एक आरोपी दिनेश सिंह इस समय बरेली जेल में बंद है। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया । आरोपी दिनेश इससे पहले पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड में भी आजीवन कारावास की सजा पा चुका है ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में उप्र सबसे आगे

13 Dec 2025 | 8:16 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है।.

see more..

जनवरी में योगी लॉन्च करेंगे उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना

13 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) वायु प्रदूषण की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी माह जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना (यूपीसीएएमपी) का शुभारंभ करेंगे। .

see more..

आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोनोमिक ड्राइवर बनने की ओर

13 Dec 2025 | 8:04 PM

लखनऊ, 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश, देश के एक बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। इस दिशा में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर अपनी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। .

see more..

पीलीभीत में गोशाला में बाघ घुसने से ग्रामीणों में दहशत

13 Dec 2025 | 8:01 PM

पीलीभीत 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र स्थित परशुरामपुर गांव में शनिवार सुबह एक बाघ गोशाला में घुस गया। .

see more..

योगी सरकार एएनटीएफ को करेगी और मजबूत

13 Dec 2025 | 7:58 PM

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में एएनटीएफ में पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विभाग में नियतन के हिसाब से फोर्स भी कम है। .

see more..