Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:52 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सुरक्षित डिजिटल उत्तर प्रदेश तभी संभव, जब जनता और पुलिस साथ हों : डीजीपी

कानपुर 10 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोविड काल के बाद ई-कॉमर्स में 60 से 70 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, वहीं सोशल मीडिया पर युवाओं की सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि “जहां इंटरनेट ने जीवन को सरल बनाया है, वहीं इसका दुरुपयोग समाज के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।”
सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी राजीव कृष्णा ने कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित साइबर जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का वर्चुअल शुभारम्भ किया।
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि साइबर अपराध अब समाज के हर वर्ग को प्रभावित कर रहा है। बच्चे साइबर बुलिंग का शिकार, महिलाएं साइबर स्टॉकिंग और फ्रॉड की घटनाओं का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में डिजिटल अरेस्ट जैसे नए अपराध तेजी से बढ़े हैं, जिनसे सभ्रांत नागरिक तक अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं।
उन्होंने नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के लिए तीन जरूरी कदम बताने पर जोर दिया। जिनमे किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। गोल्डन टाइम फ्रेम के भीतर रिपोर्ट दर्ज कराएं। सही और संपूर्ण तथ्य पुलिस को उपलब्ध कराएं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि “लालच, भय और लापरवाही यही साइबर अपराध के तीन प्रमुख कारण हैं। इन्हें रोकना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।” पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की जांच कठिन नहीं है, बल्कि एसओपी आधारित और व्यवस्थित प्रक्रिया है, जिसे हर अधिकारी को सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और त्वरित साइबर कानून प्रवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षित डिजिटल उत्तर प्रदेश तभी बनेगा जब जनता और पुलिस साथ होंगे।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

चोरी के खुलासे पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की संस्था ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

05 Sep 2026 | 9:05 PM

गाजियाबाद 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के कविनगर थाना परिसर में शनिवार को सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की संस्था पीपीएस वेलफेयर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गत 24 जुलाई की रात में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एल.एस. मौर्य के आवास पर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बड़ी मात्रा में बरामदगी के उपलक्ष्य में पुलिस टीम को सम्मानित किया।.

see more..

पीलीभीत में स्कूटी-बाइक की टक्कर में बरेली के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

05 Sep 2026 | 8:32 PM

पीलीभीत, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। .

see more..

मुरादाबाद में जर्जर भवन गिरा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

05 Sep 2026 | 8:30 PM

मुरादाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रशासन और नगर निगम की समय रहते की गई कार्रवाई से शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।.

see more..

रायबरेली में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात के मामले में पांच गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:27 PM

रायबरेली, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान गर्भवती महिला से मारपीट कर उसके पेट में चोट पहुंचाने और उपचार के दौरान गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर, देवर, सास और ननद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्रुखाबाद में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान बेटा घायल, रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:25 PM

फर्रुखाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान उसे बचाने के लिए बीच में आया बेटा गोली लगने से घायल हो गया। कादरी गेट थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रिटायर्ड सैनिक पिता नरवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..